{"_id":"679351f2431479bb99004b05","slug":"us-president-donald-trump-calls-kim-jong-a-smart-man-agrees-on-north-korean-visit-world-news-in-hindi-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: 'किम जोंग समझदार व्यक्ति', ट्रंप ने उत्तर कोरिया पर साफ किया रुख; जल्द बात करने की बात कही","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: 'किम जोंग समझदार व्यक्ति', ट्रंप ने उत्तर कोरिया पर साफ किया रुख; जल्द बात करने की बात कही
Fri, 24 Jan 2025 02:10 PM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: शुभम कुमार
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:10 PM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के साथ उनके संबंध पर प्रकाश डाला। उन्होंने किम जोंग को समझदार व्यक्ति बताते हुए इस बात पर सहमति जताई कि वे उत्तर कोरिया की यात्रा कर सकतें है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में वापसे के साथ ही अपनी नीति और नीयत साफ कर दी है। इसके तहत उन्होंने रूस से लेकर उत्तर कोरिया तक से अमेरिका के संबंध पर खुलकर बातचीत की। साथ ही इन देशों के लिए सकारात्मक संदेश भी जारी किए, जो कि दुनियाभर के लिए चौकाने वाला था। इसी सिलसिले में राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने दक्षिण कोरियाई नेता किम जोंग के बारे में बात की। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान किम को स्मार्ट आदमी बताते हुए उत्तर कोरियाई यात्रा करने की बात पर सहमति जताई है।
कट्टरपंथी धार्मिक नेता नहीं हैं किम- ट्रंप
इंटरव्यू में बातचीत के दौरान जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उत्तर कोरियाई नेता के साथ किम जोंग के साथ संबंध पर सवाल किए तो उन्होंने उन्हें स्मार्ट आदमी बताते हुए कहा कि वह उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग से संपर्क करने वाले है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने किम के साथ अच्छा संबंध स्थापित किया है और किम धार्मिक कट्टरपंथी नहीं हैं।
चीन के साथ संबंध पर भी ट्रंप का स्टैंड
साथ ही ट्रंप ने चीन के साथ संबंध पर भी बातचीत की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुझे राष्ट्रपति शी जिनपिंग बहुत पसंद हैं, मैं हमेशा से उन्हें पसंद करता रहा हूं। हमारे बीच हमेशा बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि वुहान से कोविड-19 के आने के बाद अमेरिका और चीन के संबंध बहुत तनावपूर्ण थे...लेकिन इससे इतर हमारे बीच हमेशा बढ़िया संबंध रहे हैं। हम चीन के साथ बहुत अच्छे संबंध रखने के अलावा साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करते हैं।
विज्ञापन
पुतिन को भी बताया था बुद्धिमान
क्या किम जोंग, क्या शी जिनपिंग ट्रंप, पुतिन से भी बिगड़ते रिश्ते को सुधारने की पहल करते हुए दिखें। जहां उन्होंने अपने बयान में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बुद्धिमान बताया था। उन्होंने मंगलवार को दोहराया कि उन्हें पुतिन से बहुत जल्द बात करने की उम्मीद है। ट्रंप ने एक बार फिर पुतिन से यूक्रेन पर लगभग तीन साल पुराने रूसी आक्रमण को रोकने का आह्वान किया। ट्रंप ने दावा किया कि अगर वे राष्ट्रपति होते तो संघर्ष कभी नहीं होता।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन