{"_id":"68dc97840e47ac8bff0181a7","slug":"us-president-doanald-trump-s-claim-on-nobel-peace-prize-ahead-of-oct-10-announcement-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'अगर नोबेल शांति पुरस्कार न मिला तो यह अमेरिका का अपमान', ट्रंप ने दोहराया सात संघर्षों को रोकने का दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'अगर नोबेल शांति पुरस्कार न मिला तो यह अमेरिका का अपमान', ट्रंप ने दोहराया सात संघर्षों को रोकने का दावा
Wed, 01 Oct 2025 08:23 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 01 Oct 2025 08:23 AM IST
सार
US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला तो यह अमेरिका का अपमान होगा, क्योंकि उन्होंने सात अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को खत्म किया है। उन्होंने दावा किया कि अगर गाजा शांति योजना सफल होती है, तो यह आठवां संघर्ष होगा जिसे उन्होंने सुलझाया होगा।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अगर उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलता है तो यह उनके देश का अपमान होगा। उन्होंने अपने इस दावे को दोहराया कि उन्होंने कम से कम सात अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई है। ट्रंप का यह ताजा बयान ऐसे समय में सामने आया, जब एक दिन पहले उन्होंने गाजा में जारी युद्ध को खत्म करने के लिए शांति योजना की पेशकश की। उन्होंने कहा कि अगर हमास इस प्रस्ताव को स्वीकार करता है, तो यह आठवां संघर्ष होगा, जिसे उन्होंने मध्यस्थता करके खत्म किया होगा।
ये भी पढ़ें: 'देश के भीतर से हो सकता है हमला', राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी सेना अधिकारियों को चेताया
नोबेल पुरस्कारों की घोषणा से पहले ट्रंप का बयान
ट्रंप ने कहा, क्या आपको नोबेल पुरस्कार मिलेगा? बिल्कुल नहीं। यह पुरस्कार किसी ऐसे व्यक्ति को दिया जाएगा जिसने कुछ भी नहीं किया। उन्होंने अमेरिका के शीर्ष सैन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, यह हमारे देश का बड़ा अपमान होगा। मैं इसे (अपने लिए) नहीं चाहता, मैं चाहता हूं कि यह देश को मिले। उन्होंने आगे कहा, इसे देश को मिलना चाहिए क्योंकि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। राष्ट्रपति का यह दावा दस अक्तूबर से पहले आया है, जब इस साल नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की जाएगा।
विज्ञापन
ट्रंप ने दोहराया सात संघर्षों को रोकने का दावा
ट्रंप लंबे समय से इस बात से परेशान हैं कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को 2009 में यह पुरस्कार मिला था, जो डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हैं। अपने ताजा संबोधन में ट्रंप ने फिर से दावा किया कि उन्होंने इस साल जनवरी से सात संघर्षों को समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि अगर गाजा शांति योजना सफल हो जाती है तो हमारे पास ऐसे आठ युद्ध होंगे, आठ महीनों में आठ युद्ध। यह बहुत अच्छा है। गाजा शांति योजना की पेशकश उन्होंने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अमेरिका यात्रा के दौरान की थी।
ये भी पढ़ें: चीन के नए के-वीजा की आज से हो रही शुरुआत, क्या ये अमेरिका के एच-1बी की जगह ले पाएगा?
यूएनजीए की बैठक में ट्रंप ने क्या कहा था?
पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने सात महीने में सात संघर्ष खत्म किए हैं। उन्होंने कहा, कहा जा रहा था कि ये संघर्ष खत्म नहीं होंगे। कुछ 31 साल से चल रहे थे। इनमें एक 36 साल से। मैंने सात युद्ध खत्म किए और सभी मामलों में हजारों लोग मारे जा रहे थे।
उन्होंने कहा कि उन्हें हर एक युद्ध के लिए शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने इस्राइल और ईरान, भारत और पाकिस्तान, रवांडा और कांगो, थाईलैंड और कंबोडिया, आर्मेनिया और अजरबैजान, मिस्र और इथियोपिया, सर्बिया और कोसोवो के बीच मध्यस्थता की है। हालांकि, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के साथ संघर्षविराम ट्रंप की भूमिका को कई बार खारिज किया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन