फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US pop singer R Kelly sentenced to 30 years for luring Girls and Women for sex

US pop singer R Kelly : महिलाओं और बच्चों के यौन शोषण के दोषी अमेरिकी पॉप गायक कैली को 30 साल जेल की सजा

Thu, 30 Jun 2022 01:30 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 30 Jun 2022 01:30 AM IST
सार

आर कैली को पिछले साल सितंबर में न्यूयार्क की अदालत ने आठ महिलाओं की तस्करी का दोषी ठहराया था। इसके बाद से उसकी सजा पर बहस चल रही है। 

विज्ञापन
US pop singer R Kelly sentenced to 30 years for luring Girls and Women for sex
अमेरिकी पॉप गायक आर केली (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

महिलाओं और बच्चों के यौन शोषण का दोषी ठहराए जाने के नौ माह बाद अमेरिकी पॉप गायक आर कैली (55) को बुधवार को (स्थानीय समयानुसार) सजा सुनाई गई।। केली को 30 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन


आर कैली को पिछले साल सितंबर में न्यूयार्क की अदालत ने आठ महिलाओं की तस्करी का दोषी ठहराया था। इसके बाद से उसकी सजा पर बहस चल रही थी। वेराइटी के अनुसार, 55 वर्षीय गायक रॉबर्ट सिल्वेस्टर कैली को रैकेटियरिंग और मान अधिनियम को तोड़ने के आठ आरोपों में दोषी पाया गया था। 45 गवाहों ने सरकार के लिए गवाही दी थी। कैली जुलाई 2019 से जेल में बंद है।
विज्ञापन


अभियोजक उसके लिए उम्रकैद की मांग कर रहे थे। उनका तर्क है कि उसने अपने झांसे में आई महिलाओं और बच्चों के साथ कोई रहम नहीं किया। वह दो दशक तक उन्हें उत्पीड़ित करता रहा। उसके वकीलों का कहना था कि अब वह समाज के लिए खतरा नहीं है। अदालत में खुलासा हुआ कि कैली ने गायिका आलिया से 1994 में उस समय शादी की थी, जब उसकी उम्र केवल 15 साल थी। तब प्रमाण पत्र में उसे 18 साल की दिखाया गया था। बाद में उनकी शादी को रद्द कर दिया गया। नौ साल बाद ही विमान दुर्घटना में आलिया की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलिनोइस और मिनेसोटा में राज्य की अदालतों के आरोपों के अलावा, वह अभी भी शिकागो में चाइल्ड पोर्नोग्राफी और न्याय के रास्ते में बाधा डालने के आरोपों का सामना कर रहा है। छह सप्ताह के ट्रायल से पता चला कि कैसे कैली ने प्रशंसकों और इच्छुक गायकों को यौन शोषण और लुभाने के लिए श्रमिकों और बिचौलियों का इस्तेमाल किया था, जिसमें उन्हें बिना भोजन के कमरों में बंद कर देना या कई दिनों तक बाथरूम में प्रवेश नहीं करने देना शामिल है। 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में सबसे सफल हिटमेकर्स में से एक कैली को सितंबर में उसके खिलाफ सभी मामलों में दोषी पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed