फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Politics Legal challenge to Trump decisions Vice President Vance Elon Musk question US courts authority

US Politics: ट्रंप के फैसलों को कानूनी चुनौती, उपराष्ट्रपति वेंस-मस्क बोले- अमेरिकी अदालतों के अधिकार पर सवाल

Mon, 10 Feb 2025 03:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 10 Feb 2025 03:17 AM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कुछ बड़े फैसलों को कानूनी चुनौती दी गई है, जिसके चलते ट्रंप प्रशासन के कुछ शीर्ष अधिकारी न्यायपालिका के अधिकार पर सवाल उठा रहे हैं। इनमें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ट्रंप सरकार में अहम पद संभाल रहे एलन मस्क जैसे दिग्गजों के नाम भी शामिल हैं।

विज्ञापन
US Politics Legal challenge to Trump decisions Vice President Vance Elon Musk question US courts authority
मस्क ट्रंप और जेडी वेंस - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

विस्तार

अमेरिका में सत्ता परिवर्तन के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्ववर्ती जो बाइडन के कई फैसलों को पलटा है। इसके अलावा, उन्होंने कई ऐसे कार्यकारी आदेशों पर भी दस्तखत किए हैं, जिसे अमेरिकी अदालतों में चुनौती दी गई है। कई संघीय न्यायाधीशों ने ट्रंप के फैसलों पर अस्थायी रोक भी लगाई है। अब अरबपति एलन मस्क और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जैसे अधिकारियों ने एक संघीय न्यायाधीश के उस फैसले की आलोचना की है, जिसमें मस्क के सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) को ट्रेजरी विभाग के रिकॉर्ड तक पहुंचने से रोक दिया गया। इससे नाराज ट्रंप ने न्यायिक निगरानी की वैधता पर भी सवाल उठाया, जो अमेरिकी लोकतंत्र का एक मूलभूत स्तंभ है। मस्क के अलावा जेडी वेंस ने भी अमेरिकी अदालतों के अधिकारों पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन


जेडी वेंस ने रविवार सुबह एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'यदि कोई न्यायाधीश किसी जनरल को यह बताने की कोशिश करता है कि सैन्य अभियान कैसे चलाया जाए, तो यह अवैध होगा। यदि कोई न्यायाधीश अटॉर्नी जनरल को यह निर्देश देने की कोशिश करता है कि अभियोजक के रूप में वह अपने विवेक का उपयोग कैसे करें, तो यह भी अवैध है। न्यायाधीशों को कार्यकारी की वैध शक्ति को नियंत्रित करने की अनुमति नहीं है।'
विज्ञापन


मस्क की मांग के कुछ घंटों बाद जेडी वेंस ने की पोस्ट
जेडी वेंस ने यह पोस्ट एलन मस्क की मांग के कुछ घंटों बाद किया। मस्क ने उनके खिलाफ फैसला देने वाले जज पर महाभियोग चलाने की मांग की। मस्क ने जज को भ्रष्ट बताते हुए कहा कि इस पर महाभियोग चलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपव्यय की पहचान के लिए सरकारी सिस्टम में लगा रहे सेंध: मस्क
बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को संघीय सरकार में अपव्यय को जड़ से खत्म करने का काम सौंपा है। लेकिन मस्क के खिलाफ अदालत के आदेश ने उनकी टीम को ट्रेजरी सिस्टम तक पहुंच बनाने से रोक दिया है, जिसमें लाखों अमेरिकियों के सामाजिक सुरक्षा और बैंक खाता संख्या जैसे संवेदनशील व्यक्तिगत डेटा शामिल हैं। वहीं, मस्क और उनकी टीम का कहना है कि वे रिपब्लिकन राष्ट्रपति के निर्देश पर अपव्यय और दुरुपयोग की पहचान करने के लिए सरकारी सिस्टम में सेंध लगा रहे हैं।

मिलर ने फैसले को लोकतंत्र के विचार पर हमला बताया
व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर ने इस फैसले को 'लोकतंत्र के विचार पर हमला' बताया। उन्होंने कहा, 'हम देख रहे हैं कि कुछ ऐसे नौकरशाह हैं, जिन्हें कोई नहीं चुनता और जो किसी के प्रति जवाबदेह नहीं हैं। उनके पास आजीवन नौकरी है, और हमें बताया जाता है कि उन्हें हटाया नहीं जा सकता, जो सच नहीं है। ये नौकरशाह, चाहे वो ट्रेजरी, FBI, CIA या USAID में हों, सालों से शक्ति में बने हुए हैं। ये अनिर्वाचित लोग हमारी सरकार और देश को चला रहे हैं।'


न्यायधीशों ने ट्रंप प्रशासन के कई फैसलों को रोका
बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने सरकारी एजेंसियों को खत्म करने और संघीय कार्यबल के बड़े हिस्से को खत्म करने के प्रयास किए हैं। ट्रंप प्रशासन के इन प्रयासों को अदालतों द्वारा रोका गया है। न्यायाधीशों ने राष्ट्रपति ट्रंप के कुछ व्यापक फैसलों को रोक दिया है, जिनमें यूएसएड कर्मचारियों को जबरन छुट्टी पर भेजने, जन्म से नागरिकता को समाप्त करने वाले कार्यकारी आदेश शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed