फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Police arrested women for killing old roommate accused poured Dew on herself to avoid DNA Test

US: बुजुर्ग की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार, DNA जांच से बचने के लिए पुलिस के सामने खुद पर उड़ेला था ड्यू

Wed, 16 Aug 2023 01:51 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 16 Aug 2023 01:51 AM IST
सार

पुलिस ने जांच के दौरान निकोल को पास के ही एक रेस्तरां के बाहर पकड़ लिया। इस दौरान उसके पैर नंगे थे और अस्त-व्यस्त अवस्था में थी। पुलिस ने पूछताछ की तो महिला अनजान बनने की कोशिश कर रही थी। उसका कहना था कि वह बेघर है।

विज्ञापन
US Police arrested women for killing old roommate accused poured Dew on herself to avoid DNA Test
यूएस पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में 79 वर्ष के वृद्ध की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वृद्ध की हत्या करने वाली कोई और नहीं बल्कि उसकी रूममेट ही थी। थाने में पूछताछ के दौरान महिला ने डीएनए सबूत छिपाने के लिए खुद पर ड्यू छिड़क उड़ेल लिया था।

विज्ञापन

घर में आग लगाकर भागी महिला
अमेरिका की मीडिया के अनुसार, महिला ने वृद्ध की हत्या करने के बाद सबूत छिपाने की कोशिश की। उसने अपने ही घर में आग लगा दी और घटनास्थल से भी भाग गई। आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने दमकल को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने वहां पहुंचकर आग बुझाई तो उन्हें एक शव जमीन पर पड़ा मिला। मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया कि मृतक के सिर के पीछे चोट के गंभीर निशान हैं। उसके शरीर पर चाकू के हमलों के कई निशान भी मिले हैं।

विज्ञापन

मकान मालिक ने महिला के बारे में दी जानकारी
रिपोर्ट के अनुसार, मेडिकल के आधार पर पुलिस को यह तो समझ आ चुका था कि यह मौत नहीं हत्या है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो मृतक के मकान मालिक ने बताया कि वृद्ध के साथ निकोल मैक्स (35) नाम की एक महिला भी रहती थी, जो अबतक नहीं मिली है। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को एक चाकू और दो मोबइल मिले, जिसे उन्होंने जब्त कर लिया। दीवारों पर भी खून के छीटें पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यू छिड़कने के बाद भी डीएनए रिपोर्ट पॉजिटिव
पुलिस ने जांच के दौरान निकोल को पास के ही एक रेस्तरां के बाहर पकड़ लिया। इस दौरान उसके पैर नंगे थे और अस्त-व्यस्त अवस्था में थी। पुलिस ने पूछताछ की तो महिला अनजान बनने की कोशिश कर रही थी। उसका कहना था कि वह बेघर है। वह पुलिस के सवालों से बचते हुए विरोधाभासी बयान दे रही थी, जिस वजह से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने महिला को बताया कि उनके पास वारंट है। उन्हें उसका डीएनए चाहिए। इस बात से घबराई महिला ने माउंटेन ड्यू की मांग की। ड्यू पीते वक्त महिला ने खुद अपने शरीर और बालों में कोल्डड्रिंक उड़ेल लिया। हालांकि, रिपोर्ट में मृतक के पास पड़े चाकू से महिला का डीएनए मैच हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed