फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Plane Crash Updates Pacific Ocean off San Diego Coast Guard searching debris field

US Plane Crash: छह लोगों के साथ अमेरिकी विमान प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त; सैन डिएगो तट पर मलबे की तलाश

Mon, 09 Jun 2025 08:12 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन डिएगो।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन डिएगो। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 09 Jun 2025 08:12 PM IST
सार

US Plane Crash: अमेरिका में एक विमान दुर्घटना होने की खबर है। शुरुआती खबरों के मुताबिक छह लोगों को ले जा रहा एक विमान सैन डिएगो के पास प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
US Plane Crash Updates Pacific Ocean off San Diego Coast Guard searching debris field
Plane Crash - फोटो : ANI (File)

विस्तार

अमेरिका के सैन डिएगो में एक विमान हादसा हुआ है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, 6 लोगों को ले जा रहा एक विमान सैन डिएगो के पास प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तटरक्षक बल मलबे की खोज कर रहा है।
विज्ञापन


अमेरिकी तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर को प्वाइंट लोमा के पास समुद्र में मलबा देखा गया। इसके बाद उस इलाके में विमान के मलबे को ढूंढने का काम शुरू हुआ। यह जगह तट से करीब आठ किलोमीटर दूर है और समुद्र की गहराई लगभग 200 फीट (करीब 61 मीटर) है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: South Africa Plane Crash: ट्रेनी पायलट युवती समेत तीन लोगों की मौत; डरबन उड़ान के बाद खराब मौसम में फंसा विमान
विज्ञापन
विज्ञापन


संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने बताया कि यह हादसा रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे हुआ। विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही यह हादस हुआ। यह एक ट्विन-इंजन वाला सेसना 414 विमान था। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर डॉट कॉम के अनुसार, यह विमान फीनिक्स शहर की ओर जा रहा था।

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) और एफएए दोनों ने पुष्टि की है कि वे इस दुर्घटना की संयुक्त जांच कर रहे हैं।

(अधिक जानकारी का इंतजार है...)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed