{"_id":"6846efc8e347cc23e201fc36","slug":"small-plane-crashes-due-to-bad-weather-in-south-africa-three-people-killed-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"South Africa Plane Crash: ट्रेनी पायलट युवती समेत तीन लोगों की मौत; डरबन उड़ान के बाद खराब मौसम में फंसा विमान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
South Africa Plane Crash: ट्रेनी पायलट युवती समेत तीन लोगों की मौत; डरबन उड़ान के बाद खराब मौसम में फंसा विमान
Mon, 09 Jun 2025 07:59 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 09 Jun 2025 07:59 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक प्रशिक्षु महिला पायलट भी शामिल है। इसके अलावा, एक और विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, लेकिन उसमें किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik.com
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका में खराब मौसम के चलते फंसा एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि हादसे में विमान में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक प्रशिक्षु महिला पायलट भी शामिल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: NATO: '400 फीसदी बढ़ानी होगी वायु और मिसाइल सुरक्षा', रूस से खतरे पर नाटो प्रमुख मार्क रट
विज्ञापन
एरोनॉटिकल रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर ने बताया कि रविवार को लापता हुए विमान का मलबा पूर्वी क्वाजुलु-नताल प्रांत के ग्रेटाउन शहर के पास मिला है। बचाव केंद्र ने बताया कि विमान में कोई भी जिंदा नहीं बचा है। क्वाजुलु-नताल प्रांतीय परिवहन और मानव बस्तियों के विभाग के अनुसार, मृतकों में एक प्रशिक्षु महिला पायलट भी शामिल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला; रातभर में 479 ड्रोन लॉन्च किए, मिसाइलें भी दागीं
डरबन के पास हवाई अड्डे से भरी थी उड़ान
विभाग के अनुसार, विमान ने रविवार को पूर्वी तट के शहर डरबन के पास एक हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान तीन छोटे विमानों के समूह का हिस्सा था, जो डरबन से देश की राजधानी प्रिटोरिया की ओर जा रहे थे। खराब मौसम के चलते विमान रास्ते में फंस गए। स्थानीय मीडिया ने बताया कि एक और विमान ग्रेटाउन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन