फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Once again Donald Trump's tongue slipped, said objectionable words for former President Joe Biden

US: एक बार फिर फिसली डोनाल्ड ट्रंप की जुबान, पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए कहे आपत्तिजनक शब्द

Wed, 02 Jul 2025 09:00 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Wed, 02 Jul 2025 09:00 AM IST
सार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार अपने प्रतिद्वंदी और पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के खिलाफ जहर उगलते रहे हैं। एक बार फिर ट्रंप ने बाइडन के लिए अपशब्द कहे हैं। आइए जानते हैं ट्रंप ने क्या कुछ कहा...।

विज्ञापन
US: Once again Donald Trump's tongue slipped, said objectionable words for former President Joe Biden
जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जुबान एक बार फिर फिसल गई। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंदी और पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे। फ्लोरिडा एवरग्लेड्स में बने नए प्रवासी हिरासत केंद्र के दौरे पर ट्रंप ने कहा कि जो बाइडन उनको यहां रखना चाहते थे। इस दौरान उन्होंने धीमी आवाज में कुछ अपशब्द बोले। यह सुनकर ट्रंप के साथ दौरे पर गए अधिकारी हंसने लगे। 
विज्ञापन


दरअसल, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार दोपहर को कैबिनेट सहयोगी होमलैंड सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम, फ्लोरिडा के गर्वनर रॉन डेसेंटिस के साथ फ्लोरिडा एवरग्लेड्स में बने नए प्रवासी हिरासत केंद्र एलीगेटर अल्काट्राज का दौरा करने गए थे। इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे निरीक्षण को लेकर सवाल पूछे तो ट्रंप बोले कि अरे बाइडन मुझे यहां रखना चाहते थे। जबकि मैंने ऐसा कोई काम नहीं किया। वे चाहते थे कि मैं यहां रहूं। इसके बाद उन्होंने धीमी आवाज में अपशब्द बोले, जिस पर नोएम और रॉन की हंसी छूट गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'हम धमकियों से डरने वाले नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर जोहरान ममदानी का पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के साथ व्यापार घाटे को लेकर बाइडन की आलोचना की थी
इससे पहले ट्रंप ने चीन के साथ बड़े व्यापार घाटे के लिए तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया था और उनकी आलोचना की थी। ट्रंप ने कहा था कि चीन के साथ हमारा व्यापार घाटा बहुत बड़ा है। बाइडन ने इसे एक ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ने दिया। उन्होंने उन्हें कोयले पर कब्जा करने दिया, लेकिन हम ऐसा नहीं करने वाले। हम एक दुर्लभ पृथ्वी सौदा कर रहे हैं, लेकिन याद रखें, हमारे पास हवाई जहाज के सभी पुर्जे हैं, वे हमारे बिना अपने हवाई जहाज नहीं उड़ा सकते। इसलिए हमारे पास कुछ कार्ड भी थे।'

ये भी पढ़ें: 'संघर्षविराम की जगी उम्मीदें, ट्रंप बोले- इस्राइल 60 दिन के सीजफायर पर सहमत; हमास को दी चेतावनी

बाइडन के खिलाफ दिए थे जांच के आदेश
ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए थे। दरअसल यह आदेश बाइडन द्वारा माफी देने और अन्य अहम दस्तावेजों पर ऑप्टोपेन से किए गए हस्ताक्षर के संबंध में जांच को लेकर दिया गया था। ऑप्टोपेन एक मैकेनिकल डिवाइस है, जिसका इस्तेमाल किसी व्यक्ति के हस्ताक्षर की नकल करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति दशकों से इसका इस्तेमाल करते आए हैं। ट्रंप का कहना है कि बाइडन के करीबी अधिकारियों ने बाइडन की कमजोर याददाश्त की आड़ में राष्ट्रपति के अधिकार का गलत इस्तेमाल किया। ऐसे में बाइडन सरकार में किए गए काम अवैध हैं। ट्रंप का कहना है कि यह अमेरिकी इतिहास की सबसे खतरनाक साजिश है। अमेरिकी जनता से ये छिपाया गया कि कौन कार्यकारी शक्तियों का इस्तेमाल करता रहा और इसके जरिए चरमपंथी नीतियां लागू की गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed