{"_id":"6a5e82c6711bf0e29e02e0ae","slug":"us-ohio-scioto-river-five-dead-after-attempt-to-save-struggling-swimmer-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओहियो के पॉवेल में दर्दनाक हादसा: डूबते साथी को बचाने उतरे, पांच लोगों को लील गई नदी; क्या है पूरा मामला?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ओहियो के पॉवेल में दर्दनाक हादसा: डूबते साथी को बचाने उतरे, पांच लोगों को लील गई नदी; क्या है पूरा मामला?
Tue, 21 Jul 2026 01:49 AM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, पॉवेल।
पीटीआई, पॉवेल।
Published by: राकेश कुमार
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:49 AM IST
सार
अमेरिका के ओहियो में डूबते हुए साथी को बचाने की कोशिश में पांच लोगों की जान चली गई। एक छोटे बच्चे ने भागकर सड़क पर लोगों से मदद मांगी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन ने दोनों महिलाओं और तीन पुरुषों के शव बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
सियोटो नदी में हादसा
- फोटो : @AI/अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अमेरिका के ओहियो राज्य में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। यहां सियोटो नदी में डूब रहे एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश में पांच लोगों की जान चली गई। यह घटना कोलंबस शहर के पास स्थित पॉवेल इलाके की है।
कैसे हुआ हादसा?
रविवार को कुछ लोग पिकनिक मनाने के लिए सियोटो नदी के किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान समूह का एक सदस्य नदी में तैरने के लिए उतर गया। कुछ ही देर में वह तेज बहाव में फंस गया और डूबने लगा। अपने साथी को बचाने के लिए बाकी लोग भी एक-एक कर नदी में कूद गए। लेकिन नदी का बहाव इतना तेज था कि कोई भी खुद को नहीं बचा सका। देखते ही देखते पांच लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई।
छोटे बच्चे की सूझबूझ से पहुंची मदद
इस समूह के साथ दो छोटे बच्चे भी थे, जिनकी उम्र 10 साल से कम थी। हादसा देखकर एक बच्चा घबरा गया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। वह दौड़कर पास की सड़क पर पहुंचा और वहां से गुजर रहे एक कार चालक से मदद मांगी। कार चालक ने तुरंत 911 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। दोनों बच्चों को सुरक्षित निकालकर चाइल्ड वेलफेयर विभाग की देखरेख में भेज दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 'अमेरिकी सैनिकों की मौत का बड़ा बदला चुकाएगा ईरान': ट्रंप की खुली धमकी, क्या फिर धधक उठा है पश्चिम एशिया?
कैसे मिला शव?
डेलावेयर काउंटी के शेरिफ जेफ्री बाल्जर ने बताया कि बचाव दल ने रविवार को नदी से दो महिलाओं को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को तलाशी अभियान फिर शुरू किया गया। शेरिफ विभाग की प्रवक्ता ट्रेसी व्हाइटेड ने बताया कि नदी से तीन और पुरुषों के शव बरामद किए गए। इस तरह हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हो गई।
दो दिन में दूसरी बड़ी घटना
इस हादसे से दो दिन पहले अमेरिका के यूटा राज्य में अचानक आई फ्लैश फ्लड की चपेट में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी। अब ओहियो की यह घटना भी पूरे अमेरिका में चर्चा का विषय बनी हुई है।