Human Rights: US-बांग्लादेश मानवाधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध; मुख्य सलाहकार यूनुस और NSA सुलविन ने की बात
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने चुनौतीपूर्ण अवधि के दौरान बांग्लादेश के नेतृत्व के लिए मोहम्मद यूनुस को धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने एक समृद्ध, स्थिर और लोकतांत्रिक बांग्लादेश के लिए समर्थन की पेशकश भी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने सोमवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मानवाधिकारों का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।
अमेरिकी सरकार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सुलिवन ने चुनौतीपूर्ण अवधि के दौरान बांग्लादेश के नेतृत्व के लिए यूनुस को धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने एक समृद्ध, स्थिर और लोकतांत्रिक बांग्लादेश के लिए समर्थन की पेशकश की।
8 अगस्त को यूनुस ने ली थी शपथ
84 वर्षीय यूनुस ने 8 अगस्त को बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार के रूप में शपथ ली थी, इसके तीन दिन बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कारण इस्तीफा दे दिया और भारत भाग गईं। हसीना सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं के साथ मंदिर पर हमले भी बढ़े हैं।
बांग्लादेश की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे बाइडन: व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस ने 13 दिसंबर को कहा था कि राष्ट्रपति जो बाइडन बांग्लादेश की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। अमेरिका अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए अंतरिम सरकार को जवाबदेह ठहराएगा। इसके अलावा, व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने कहा था कि हसीना के निष्कासन के बाद बांग्लादेश में सुरक्षा स्थिति कठिन हो गई है।
बांग्लादेश ने भारत से हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की
इस बीच, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने भारत से हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की है और एक राजनयिक नोट भेजा है। बांग्लादेश के इस कदम से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.