{"_id":"62ec811d303007264b06487a","slug":"us-news-shots-fired-inside-the-mall-of-america-in-bloomington-accused-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"US News: अमेरिका के मॉल में गोलीबारी की घटना, आरोपी फरार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US News: अमेरिका के मॉल में गोलीबारी की घटना, आरोपी फरार
Fri, 05 Aug 2022 08:52 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 05 Aug 2022 08:52 AM IST
सार
आरोपी का पता लगाने के लिए मॉल में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया, गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आए दिन यहां ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। अब मिनेसोटा के ब्लूमिंगटन स्थित मॉल ऑफ अमेरिका में गोलीबारी की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है, मॉल में वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी का पता लगाने के लिए जांच की जा रही हैं। वहीं मॉल में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया, गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
आसमानी बिजली गिरने से चार घायल
अमेरिका के वाशिंगटन में लाफायेट पार्क के पास बिजली गिरने से चार लोग घायल हो गए। चारों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसी अग्निशमन अधिकारियों ने बताया, घायालों में दो पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया, चारों पीड़ित शाम सात बजे पार्क में एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान बिजली गिरने से चारों घायल हो गए। जैसे ही अधिकारियों को इसकी सूचना मिली, मौके पर पहुंचकर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया, आसमानी बिजली से बचने के लिए पेड़ सुरक्षित जगह नहीं हैं।