फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US New Orleans New Year attacker identified as Shamsudin Jabbar Army Veteran MNC worker ISIS Flag news updates

US: अमेरिकी सेना में सेवा, MNC में काम; कौन है न्यू ऑर्लियंस में 15 की जान लेने वाला आतंकी शम्सुद्दीन जब्बार?

Thu, 02 Jan 2025 08:17 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 02 Jan 2025 08:17 AM IST
विज्ञापन
सार
एफबीआई का मानना है कि जब्बार इस घटना में अकेला नहीं था। एजेंसी का कहना है कि इस घटना में इस्तेमाल हुए फोर्ड ट्रक का जो पहले का वीडियो मिला है, उसमें तीन आदमियों और एक महिला को वाहन में आईईडी रखते देखा जा सकता है।
loader
US New Orleans New Year attacker identified as Shamsudin Jabbar Army Veteran MNC worker ISIS Flag news updates
शम्सुद्दीन जब्बार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में नए साल के मौके पर जुटी भीड़ में ट्रक घुसाने और 15 लोगों की जान लेने वाले संदिग्ध आतंकी की पहचान हो गई है। अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने उसकी पहचान शम्सुद्दीन जब्बार के तौर पर की है। 42 वर्षीय जब्बार के अमेरिकी नागरिक होने की बात सामने आई है। उसने आतंकी संगठन आईएसआईएस का झंडा लगाए हुए अपने ट्रक को बॉर्बन स्ट्रीट स्थित भीड़ में घुसा दिया। इस घटना में दर्जनों घायल हुए। जब्बार यहीं नहीं रुका। उसने अपने ट्रक से बाहर निकलने के बाद लोगों पर गोलियां बरसाना भी शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिस ने उसे मार गिराया।


एफबीआई का मानना है कि जब्बार इस घटना में अकेला नहीं था। एजेंसी का कहना है कि इस घटना में इस्तेमाल हुए फोर्ड ट्रक का जो पहले का वीडियो मिला है, उसमें तीन आदमियों और एक महिला को वाहन में आईईडी रखते देखा जा सकता है।

कौन है शम्सुद्दीन जब्बार?

  • अमेरिकी की जांच एजेंसी एफबीआई की तरफ से अब तक दी गई जानकारी के मुताबिक, जब्बार टेक्सास में पला बढ़ा और अमेरिकी सेना में भी सेवा दे चुका है। 
  • जब्बार ने अपनी पढ़ाई जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से की। उसे यहां से बैचलर डिग्री हासिल हुई थी।
  • संदिग्ध आतंकी बहुराष्ट्रीय कंपनी (एमएनसी) डेलॉय के लिए भी काम कर चुका था। वह यहां बिजनेस डेवलपर और डाटा इंजीनियर के तौर पर काम कर रहा था। यहां उसकी तनख्वाह करीब 1,20,000 डॉलर (करीब एक करोड़ रुपये) सालाना थी। इससे पहले वह रियल एस्टेट कंपनी ब्लू मीडो प्रॉपर्टीज के लिए भी काम कर चुका था।
  • जब्बार ने 2020 में एक यूट्यूब वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उसने बताया था कि वह टेक्सास के ब्यूमॉन्ट में जन्मा और वहीं पला-बढ़ा। वीडियो में उसने रियल एस्टेट क्षेत्र में अपनी पेशेवर जिंदगी के बारे में बताया था। 
  • इतना ही नहीं शम्सुद्दीन जब्बार अमेरिकी सेना में करीब एक दशक की सेवा के दौरान एचआर स्पेशलिस्ट और आईटी स्पेशलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुका था।

स्थिर नहीं थी निजी जिंदगी

  • द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, जब्बार का दो बार विवाह हुआ। पहले रिश्ते का अंत 2012 में, जबकि दूसरी पत्नी से उसका तलाक 2022 में हो गया। 
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, संदिग्ध आतंकी अपने दूसरे तलाक के बाद से ही वित्तीय संकट से जूझ रहा था। उसने अपने ईमेल में माना था कि उस पर घर के कर्ज के 27 हजार डॉलर बकाया हैं और वह इसे चुकाने में असमर्थ है। 
  • उसकी दूसरी पत्नी के पति ड्वेन मार्श ने बताया कि जब्बार पिछले साल ही इस्लाम को अपनाने की शुरुआत कर चुका था और वह इसको लेकर कुछ हद तक पागल हो रहा था।
  • एनवाईटी ने मार्श के हवाले से दावा किया कि जब्बार की दो बेटियां हैं, जिनमें एक वयस्क और एक किशोरी है। इस घटना के बाद उन दोनों की मौजूदा हालत काफी खराब है। 

अपराध के मामले भी दर्ज थे

  • संदिग्ध आतंकी पर दर्ज आपराधिक मामलों का भी खुलासा हुआ है। सामने आया है कि उस पर 2002 में उस पर दुराचार और चोरी के आरोप लगे थे। इसके अलावा 2005 में उस पर अवैध लाइसेंस के साथ ड्राइविंग का भी आरोप था। 

 

मामले में अब क्या चल रहा? 

  1. जब्बार के न्यू ऑर्लियंस में हमले की वजहों का अब तक पता नहीं चला है। हालांकि, उसकी गाड़ी के आगे इस्लामिक स्टेट (आईएस) का झंडा लगा होने से उसके इस आतंकी संगठन से जुड़ाव की जांच की जा रही है। 
  2. जांच में सामने आया है कि जब्बार ने जिस ट्रक को भीड़ में घुसाया, वह उसने कार शेयरिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली ट्यूरो एप के जरिए किराए पर लिया था। उसका ट्रक करीब एक महीने पहले टेक्सास से न्यू ऑर्लियंस पहुंचा था। 
  3. पुलिस को घटनास्थल पर जांच के दौरान संदिग्ध आतंकी की गाड़ी से एक एआर-स्टाइल राइफल, पिस्तौल और कुछ बम मिले हैं। चश्मदीदों के मुताबिक, जब्बार ने पूरे शरीर में बख्तर पहना था और उसके पास राइफल थी। जांचकर्ताओं का कहना है कि उन्हें घटनास्थल पर आईडी मिला है, जो कि हमले के बावजूद फटा नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed