फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US navy attacjed houthi rebels in red sea killed many after shiping attack

US: अमेरिकी कार्रवाई में कई हूती विद्रोहियों की मौत, लाल सागर में बढ़ सकता है तनाव

Mon, 01 Jan 2024 08:19 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 01 Jan 2024 08:19 AM IST
सार

सिंगापुर का यह जहाज दक्षिणी लाल सागर में पहुंचा तो रविवार की सुबह फिर से हूती विद्रोहियों ने इस जहाज पर हमला किया। रविवार के हमले में हूती विद्रोहियों ने कई नावों में सवार होकर इस जहाज पर कब्जे का प्रयास किया। 

विज्ञापन
US navy attacjed houthi rebels in red sea killed many after shiping attack
अमेरिकी नौसेना (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल हमास युद्ध के बाद से लाल सागर और अरब सागर में पड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट पर लगातार हमेल हो रहे हैं। अब ताजा मामले में अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उनके बलों की कार्रवाई में कई हूती विद्रोही मारे गए हैं। अमेरिका की इस कार्रवाई के बाद लाल सागर इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। अमेरिका ने बताया कि आत्मरक्षा में उनके सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की थी, जिसमें 10 के करीब हूती विद्रोही मारे गए हैं और उनकी तीन नावें भी डूब गईं। 
विज्ञापन


सिंगापुर के व्यापारिक जहाज पर हूती विद्रोहियों ने किया था हमला
अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने एक बयान जारी कर बताया कि शनिवार को सिंगापुर का झंडा लगे एक व्यापारिक जहाज पर हूती विद्रोहियों ने हमला किया। हमले की जानकारी मिलने पर अमेरिका ने तुरंत अपने युद्धक जहाज मौके पर भेजे और हूती विद्रोहियों की दो एंटी शिप मिसाइलों को तबाह कर दिया। इसके बाद जब सिंगापुर का यह जहाज दक्षिणी लाल सागर में पहुंचा तो रविवार की सुबह फिर से हूती विद्रोहियों ने इस जहाज पर हमला किया। रविवार के हमले में हूती विद्रोहियों ने कई नावों में सवार होकर इस जहाज पर कब्जे का प्रयास किया। 
विज्ञापन


अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई में मारे गए हूती विद्रोही
इस पर अमेरिका ने अपने युद्धक जहाज के साथ ही सैन्य हेलीकॉप्टर मौके पर भेजे तो हूती विद्रोहियों ने अमेरिका के हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी के जवाब में अमेरिका के हेलीकॉप्टर से भी हूती विद्रोहियों को निशाना बनाया गया। अमेरिका की इस कार्रवाई में कई हूती विद्रोही मारे गए और उनकी तीन नावें भी डूब गईं। एक नाव मौके से भागने में सफल रही। इस कार्रवाई में अमेरिकी सेना को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हूती विद्रीहियों ने भी उनके 10 लोगों के मारे जाने की बात स्वीकार की है, साथ ही इसका अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। इस घटना के बाद लाल सागर इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल हमास युद्ध के बाद से लाल सागर में बढ़े व्यापारिक जहाजों पर हमले
बता दें कि बीती 19 नवंबर से अब तक लाल सागर और अरब सागर के अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट पर व्यापारिक जहाजों पर 23 बार हमले हुए हैं। इस्राइल हमास युद्ध के चलते ये हमले हो रहे हैं। दरअसल ईरान समर्थित हूती विद्रोही फलस्तीन के लोगों के समर्थन में और गाजा में इस्राइली कार्रवाई के खिलाफ ये हमले कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed