फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US, NATO ignored Russia key concerns over Ukraine says President Vladimir Putin demands full withdrawal of Security Forces from Eastern Europe news and updates

रूस-यूक्रेन तनाव: क्या टकराव तक पहुंच सकता है दोनों देशों का विवाद, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहली बार दिया जवाब

Wed, 02 Feb 2022 04:31 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 02 Feb 2022 04:31 PM IST
सार

पुतिन ने कहा कि यह स्पष्ट है कि पश्चिमी देशों ने रूस की उन मांगों को नजरअंदाज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका-नाटो गठबंधन यूक्रेन और अन्य पूर्व-सोवियत देशों तक अपना विस्तार नहीं करेगा और रूस की सीमा के नजदीक आक्रामक हथियार तैनात नहीं करेगा। 

विज्ञापन
US, NATO ignored Russia key concerns over Ukraine says President Vladimir Putin demands full withdrawal of Security Forces from Eastern Europe news and updates
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : Social media

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ रूसी सेना के आक्रामक रवैये पर पहली बार बयान दिया है। उन्होंने मॉस्को में हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान से पांच घंटे तक बैठक के बाद एक न्यूज कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और रूस-यूक्रेन तनाव पर बात की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच विवाद और इसके बढ़ने के कारण भी बताए। 
विज्ञापन


यूक्रेन को लेकर क्या है रूस की मांग?
पुतिन ने कहा कि यह स्पष्ट है कि पश्चिमी देशों ने रूस की उन मांगों को नजरअंदाज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका-नाटो गठबंधन यूक्रेन और अन्य पूर्व-सोवियत देशों तक अपना विस्तार नहीं करेगा और रूस की सीमा के नजदीक आक्रामक हथियार तैनात नहीं करेगा। यानी रूस सीधे तौर पर अमेरिका और नाटो से गारंटी मांग रहा है कि यूक्रेन कभी भी नाटो में शामिल नहीं होगा। इसके अलावा वह यूक्रेन सीमा पर जुटे नाटो सुरक्षाबलों के पूर्वी यूरोप से वापस लौटने की मांग पर भी अड़ा है। वहीं, अमेरिका और नाटो को लगता है कि रूस यूक्रेन पर हमला करने का मौका ढूंढ रहा है।
विज्ञापन


पश्चिमी देशों को ठहराया तनाव बढ़ने का जिम्मेदार
पुतिन ने स्पष्ट कहा कि यूक्रेन से रूस के तनाव की वजह अमेरिका और उसके सहयोगी देश हैं, जिन्होंने रूस की प्रमुख सुरक्षा मांगों की अनदेखी की है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि क्रेमलिन (रूस का रक्षा मंत्रालय) अभी भी सुरक्षा मांगों पर अमेरिका और नाटो के जवाब का अध्ययन कर रहा है, जो उन्हें पिछले सप्ताह मिला था। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह तनाव कम करने के लिए और भी बातचीत करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले रूसी अधिकारियों ने मंगलवार को उन खबरों का खंडन किया था, जिनमें कहा गया था कि मॉस्को ने यूक्रेन संकट को कम करने से जुड़े अमेरिकी प्रस्ताव पर वॉशिंगटन को जवाब भेजा है। सोमवार को सुरक्षा परिषद में दोनों देशों के बीच तीखे-आरोप प्रत्यारोप देखने को मिले थे। वहीं, इस सिलसिले में रूस की राजधानी मॉस्को और यूक्रेन की राजधानी कीव में बैठकों का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed