फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US must reject political violence says Vice President Kamala Harris news in hindi

US: कमला हैरिस ने चुनावी हिंसा को खारिज करने का आह्वान किया, ट्रंप पर हुए हमले को बताया कायरतापूर्ण कृत्य

Thu, 18 Jul 2024 09:08 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 18 Jul 2024 09:08 AM IST
सार

कमला हैरिस ने कहा कि अमेरिकी लोकतंत्र की पहचान, किसी भी लोकतंत्र की पहचान विचारों, नीतियों और भविष्य के दृष्टिकोण की एक मजबूत प्रतिस्पर्धा है।

विज्ञापन
US must reject political violence says Vice President Kamala Harris news in hindi
कमला हैरिस - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने चुनावी हिंसा को खारिज करने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव में क्या दांव पर है, इसपर भी चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका के लोग इस साल नवंबर में देश के अगले राष्ट्रपति का चयन करेंगे। उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर किए गए हत्या के प्रयास की भी निंदा की।
विज्ञापन


मिशिगन में बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान कमला हैरिस ने कहा, "अमेरिकी लोकतंत्र की पहचान, किसी भी लोकतंत्र की पहचान विचारों, नीतियों और भविष्य के दृष्टिकोण की एक मजबूत प्रतिस्पर्धा है। जिस तरह हमें राजनीतिक हिंसा को स्वीकार नहीं करना चाहिए, वैसे ही हमें इस चुनाव में क्या दांव पर लगा है, इसके बारे में भी मजबूत चर्चा करनी चाहिए।"
विज्ञापन


हैरिस ने ट्रंप पर हुए हमले को बताया कायरतापूर्ण कृत्य
कमला हैरिस ने ट्रंप पर हुए हमले को भयानक और कायरतापूर्ण बताया। उन्होंने कहा, "हम सभी को मालूम है कि यह एक जघन्य, भयानक और कायरतापूर्ण कृत्य है। मैं और मेरे पति आभारी हैं कि वे ठीत हैं, उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी। उस दिन हमने उनकी सलामती के लिए प्रर्थना की। हमारे विचार उनकी पत्नी मेलानिया (ट्रंप) और उनके परिवार की तरफ मुड़ गए। हम उनसे मिल चुके हैं।" उन्होंने आगे कहा, "सबसे अहम बात यह कि किसी को अपने प्रियजन की सुरक्षा के लिए डरने की बात नहीं है, क्योंकि वे एक सार्वजनिक कार्यालय में काम करते हैं।" कमला हैरिस ने अमेरिकी सीक्रेट्स सर्विस का भी धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति हैरिस ने कहा, "मेरा मानना है कि अमेरिका दुनिया का सबसे महान लोकतंत्र है। लेकिन इस गोलीबारी की घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि इसे रोकने के लिए हमें एक-दूसरे के साथ कैसे जुड़ना चाहिए।" उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की ताकत की पुष्टि करने का सबसे अच्छा तरीका विचारों का आदान-प्रदान है। बता दें कि इस साल नवंबर में राष्ट्रपि चुनाव होने वाला है, जिसमें जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed