फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US minister Geoffrey Pyatt will come to India next week, new tax on electricity approved in Pakistan

International News: अगले हफ्ते भारत आएंगे अमेरिका के सहायक मंत्री ज्यॉफ्री पियाट, पाक में बिजली पर नए कर मंजूर

Sun, 12 Feb 2023 05:45 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 12 Feb 2023 05:45 AM IST
सार

पाकिस्तान अब अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की शर्तों को पूरा करने के लिए किसानों और बिजली उपभोक्ताओं पर महंगाई थोपेगा। वह राजस्व में अतिरिक्त 170 अरब रुपये जुटाने के लिए ऐसा कर रहा है।

विज्ञापन
US minister Geoffrey Pyatt will come to India next week, new tax on electricity approved in Pakistan
अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री ज्यॉफ्री पियाट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी ऊर्जा संसाधन सहायक विदेश मंत्री ज्यॉफ्री पियाट अगले सप्ताह भारत दौरा करेंगे। इसका मकसद दक्षिण एशिया में स्वच्छ ऊर्जा हस्तांतरण, ऊर्जा सुरक्षा और ऊर्जा तक पहुंच में वृद्धि से संबंधित सहयोग को बढ़ाना है। पियाट 13 से 17 फरवरी के बीच मुंबई, पुणे व नई दिल्ली की यात्रा करेंगे।  

विज्ञापन


आईएमएफ की शर्तें  पूरी करने को बिजली पर नए कर मंजूर
पाकिस्तान अब अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की शर्तों को पूरा करने के लिए किसानों और बिजली उपभोक्ताओं पर महंगाई थोपेगा। वह राजस्व में अतिरिक्त 170 अरब रुपये जुटाने के लिए ऐसा कर रहा है। बता दें,  आईएमएफ की टीम के साथ मैराथन वार्ता के बावजूद कर्मचारी समझौते पर हस्ताक्षर किए बिना ही दल लौट गया था। 
विज्ञापन


भूटान : अपशिष्ट मुक्त पारो शहर के लिए मसौदा प्रस्ताव
भूटान के पारो शहर में जिला अपशिष्ट प्रबंधन समिति ने अगले कुछ वर्षों में जिले को कचरा मुक्त बनाने का लक्ष्य पाने के लिए एक उप-कानून का मसौदा तैयार किया है। यह मसौदा आगामी दुजोंगखग शोगद में अनुमोदन के लिए भी रखा जाएगा। इसके लागू होने पर सभी गेवोग दफ्तरों के लिए अनिवार्य होगा कि वे अपने क्षेत्र में अपशिष्ट खत्म करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुटनिरपेक्ष नीति पर कायम रहे नेपाल : बिद्या देवी भंडारी
राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने कहा कि नेपाल को गुटनिरपेक्षता की अपनी विदेश नीति पर कायम रहते हुए अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना अन्य देशों से मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहिए। संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने नेपाल की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए गंभीर कदम उठाने की आवश्यकता को रेखांकित किया। 


स्कॉच खपत के मामले में फ्रांस को पछाड़ शीर्ष पर पहुंचा भारत
स्कॉच व्हिस्की खपत के मामले में फ्रांस को पछाड़कर भारत दुनिया का शीर्ष देश बन गया। 2022 में भारत में स्कॉच आयात में 60% वृद्धि हुई है। स्कॉच एसो. ने बताया, 2022 में भारत में स्कॉच व्हिस्की की 700 मिलीलीटर की 21.9 करोड़ बोतलें आयात की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed