फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US Media Group to settle Donald Trump Defamation Lawsuit in 15 Million after Anchor gaffe news and updates

US: एंकर की टिप्पणी पर ट्रंप ने किया मानहानि का केस, अब 127 करोड़ रु. के बराबर राशि देकर चैनल निपटाएगा मामला

Sun, 15 Dec 2024 08:49 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 15 Dec 2024 08:49 AM IST
सार

केस निपटाने की शर्तों के मुताबिक, मीडिया समूह ट्रंप के लिए बने फाउंडेशन और म्यूजियम फंड  में दान के तौर पर 1.5 करोड़ डॉलर की राशि देगा। संस्थान ने कहा कि उसके एंकर स्टेफानोपॉलस मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगेंगे और अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताएंगे। 

विज्ञापन
US Media Group to settle Donald Trump Defamation Lawsuit in 15 Million after Anchor gaffe news and updates
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एक एंकर की टिप्पणी उसके पूरे न्यूज चैनल को भारी पड़ गई है। बताया गया है कि एबीसी मीडिया ग्रुप अब डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से किए गए मानहानि के मामले को निपटाने के लिए 1.5 करोड़ डॉलर (करीब 127 करोड़ रुपये में) मामले को निपटाने के लिए तैयार हो गया है। 
विज्ञापन


कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक, यह मामला एबीसी न्यूज के एंकर जॉर्ज स्टेफानोपॉलस के एक कार्यक्रम के दौरान की गई टिप्पणी से उभरा था। जॉर्ज ने मार्च में अमेरिकी सांसद नैन्सी मेस के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि ट्रंप 'दुष्कर्म के मामले में आरोपी' हैं। इसी को लेकर ट्रंप अदालत पहुंच गए थे।
विज्ञापन


एबीसी न्यूज के केस निपटाने की शर्तों के मुताबिक, वह ट्रंप के लिए बने फाउंडेशन और म्यूजियम फंड  में दान के तौर पर 1.5 करोड़ डॉलर की राशि देगा। संस्थान ने कहा कि उसके एंकर स्टेफानोपॉलस मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगेंगे और अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताएंगे। इसके अलावा ब्रॉडकास्टर केस लड़ने की फीस के तौर पर 10 लाख डॉलर (8.48 करोड़ रुपये) और चुकाएगा। गौरतलब है कि ट्रंप पर उत्पीड़न का एक मामला चल रहा है। हालांकि, यह दुष्कर्म के मामले से अलग है। 2023 में यह केस उन पर लेखिका ई. जीन कैरल ने किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल कई केसों में राहत पा चुके हैं ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप इस राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने के साथ ही कई मामलों में अदालत से राहत पा चुके हैं। पिछले महीने ही अमेरिका की एक अपीलीय अदालत ने उनके खिलाफ व्हाइट हाउस छोड़ने के बावजूद गुप्त दस्तावेजों को गलत तरह से रखने के एक मामले में लगे आरोपों को रद्द कर दिया था। 


इतना ही नहीं 2020 में चुनाव नतीजों में धांधली का आरोप लगाने और इन्हें बदलने की कोशिश के केस में भी संघीय कार्यवाही को फिलहाल रोक दिया गया है। हालांकि, जॉर्जिया राज्य की अदालत में इससे जुड़ा एक केस अभी चल रहा है। इस साल मई में गुपचुप तरीके से एक एडल्ट स्टार को पैसे मुहैया कराने के मामले में दोषी पाए जाने के बावजूद जज ने उन्हें सजा सुनाने पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed