फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US may default on debt as soon as 1st June 1, Treasury Secretary Yellen reaffirms

US: अमेरिका कर्ज चुकाने में एक जून तक हो सकता है डिफॉल्टर, वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने फिर की पुष्टि

Tue, 16 May 2023 05:36 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन (यूएस)।
एएनआई, वाशिंगटन (यूएस)। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 16 May 2023 05:36 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति जो बाइडन के मंगलवार को मैक्कार्थी और अन्य शीर्ष कांग्रेस नेताओं के साथ फिर से मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
US may default on debt as soon as 1st June 1, Treasury Secretary Yellen reaffirms
अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन। - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका बहुत ही जल्द कर्ज चुकाने के मामले में डिफॉल्टर घोषित हो सकता है। अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने सोमवार (स्थानीय समय) को इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि यदि संसद इस मामले में कोई कदम नहीं उठाती है तो अमेरिका जून की शुरुआत में अपने दायित्वों को लेकर डिफॉल्ट घोषित हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


येलेन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी को लिखे पत्र में कहा, अब तक उपलब्ध अतिरिक्त जानकारी के साथ मैं यह ध्यान दिलाने के लिए लिख रही हूं कि हम अभी भी इस बात का अनुमान लगा रहे हैं कि अगर संसद ने जून की शुरुआत तक और संभावित रूप से एक जून तक ऋण सीमा को बढ़ाने या निलंबित करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की तो वित्त मंत्रालय संभवतः अब सरकार के सभी दायित्वों को पूरा करने में सक्षम नहीं होगा।
विज्ञापन


बाइडन आज मैक्कार्थी और अन्य नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात
आने वाली समय सीमा हाउस रिपब्लिकन और व्हाइट हाउस पर अपने मतभेदों को दूर करने और आने वाले दिनों में ऋण सीमा पर ध्यान देने के लिए दबाव बढ़ा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति जो बाइडन के मंगलवार को मैक्कार्थी और अन्य शीर्ष कांग्रेस नेताओं के साथ फिर से मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले येलेन ने अप्रैल की कर प्राप्तियों और मौजूदा खर्च स्तरों के आधार पर संभावना जताई थी कि जून की शुरुआत तक अमेरिका में नकदी की कमी हो सकती है। गौरतलब है कि अमेरिका में कुछ क्षेत्रीय बैंकों के पतन ने वैश्विक बैंकिंग क्षेत्र को सेचत किया था और अर्थव्यवस्थाओं में संक्रामक प्रभाव की आशंका पैदा की थी। क्षेत्रीय बैंकों का पतन सिलिकॉन वैली बैंक के साथ शुरू हुआ था। कम ब्याज दरों ने बैंकों के शुद्ध ब्याज लाभ को भी कम कर दिया, जिससे उन्हें कहीं और से परिचालन लागत में कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ा।


अमेरिका में नियामकों ने मार्च की शुरुआत से तीन मध्यम आकार के अमेरिकी बैंकों को बंद कर दिया या बेच दिया। जिसमें सिलिकॉन वैली बैंक, सिग्नेचर बैंक और फर्स्ट रिपब्लिक शामिल हैं। 2008 के वित्तीय संकट के बाद से अमेरिका में यह सबसे बड़ी असफलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed