फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US America News: Donald Trump looking to ramp up arms sales to India, including military grade drones according to report

भारत में हथियारों की बिक्री बढ़ाने की योजना बना रहा है अमेरिका: रिपोर्ट

Wed, 05 Aug 2020 03:25 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 05 Aug 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
US America News: Donald Trump looking to ramp up arms sales to India, including military grade drones according to report
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : ANI

अमेरिका, भारत में हथियारों की बिक्री बढ़ाने की योजना बना रहा है। मीडिया की एक खबर के अनुसार इन हथियारों में सशस्त्र ड्रोन भी शामिल हैं, जो 1,000 पौंड से अधिक बम और मिसाइल ले जा सकते हैं।

विज्ञापन


भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद यह कदम काफी मायने रखता है। भारतीय सेना के 20 जवान 15 जून को हुई झड़प में शहीद हो गए थे। चीनी सैनिक भी हताहत हुए थे, लेकिन उसने इसकी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार चीन के 35 सैनिक हताहत हुए थे।
विज्ञापन


‘फॉरेन पॉलिसी’ पत्रिका ने अमेरिकी अधिकारियों और संसद के सहयोगियों के साक्षात्कारों के आधार पर एक रिपोर्ट में कहा कि ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन भारत और चीन के बीच सीमा पर हिंसक झड़प के मद्देनजर भारत में हथियारों की बिक्री बढ़ाने की योजना बना रहा है, जिससे वाशिंगटन और बीजिंग के बीच तनाव का एक और मुद्दा खड़ा हो जाएगा।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रिका ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि अमेरिका ने हाल के महीनों में भारत को नए हथियारों की बिक्री की योजना तैयार की है, ‘‘जिसमें सशस्त्र ड्रोन जैसी उच्च स्तर की हथियार प्रणाली और उच्च स्तर की प्रौद्योगिकी शामिल हैं।’’ ट्रंप ने आधिकारिक रूप से उन नियमों में संशोधन किया है, जो भारत जैसे विदेशी भागीदारों के लिए सैन्य-स्तर ड्रोन की बिक्री को प्रतिबंधित करते थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे अमेरिका को सशस्त्र ड्रोन की बिक्री पर विचार करने की अनुमति मिलेगी, जो पहले उनकी गति और पेलोड के कारण प्रतिबंधित था। मामले से अवगत एक सांसद ने ‘फॉरेन पॉलिसी’ से कहा कि ‘‘वे भारत को सशस्त्र (श्रेणी-1) प्रीडेटर्स मुहैया कराने वाले हैं।’’ उन्होंने बताया कि ‘एमक्यू-1 प्रीडेटर ड्रोन’ 1,000 पौंड से अधिक बम और मिसाइल ले जा सकता है।

भारत को नाटो के सदस्य देशों के बराबर दर्जा देने की तैयारी

भारत को हथियार बिक्री में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों के बराबर दर्जा देने के लिए भी अमेरिकी संसद में एक कानूनी प्रक्रिया चल रही है। संसद में भारत समर्थक सांसदों का मानना है कि उनके प्रयास इस साल नेशनल डिफेंस ऑथराइजेशन एक्ट के साथ सफल हो जाएंगे। बता दें कि 2016 में अमेरिका ने भारत को अपना अहम रक्षा साझेदार घोषित किया था।

भारत को अमेरिका की हथियार बिक्री
  • 00 डॉलर के हथियार खरीदे थे 2008 में भारत ने अमेरिका से
  • 20 अरब डॉलर के हथियार बेचे हैं अमेरिका ने भारत को इस साल
  • 2.8 अरब डॉलर के एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर खरीदे भारत ने इस साल
  • 79.6 करोड़ डॉलर के अपाचे हेलिकॉप्टर मिले भारत को अमेरिका से
  • 18.9 करोड़ डॉलर के लार्ज एयरक्राफ्ट इंफ्रारेड काउंटरमेजर भी खरीदे गए यूएस से
 
ये हथियार देना चाहता है अमेरिका
  • लॉकहीड मार्टिन कंपनी का एफ-21 लड़ाकू विमान
  • बोइंग कंपनी के एफ/ए सुपर हॉर्नेट व एफ-15ईएक्स लड़ाकू विमान
  • मिसाइल टेकभनोलॉजी कंट्रोल रिजीम कैटेगरी-1 मानवरहित एरियल सिस्टम सी गार्जियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed