{"_id":"68dab3f8121f63378e0c3786","slug":"us-israel-pm-netanyahu-arrives-white-house-to-meet-trump-will-talks-held-on-ceasefire-in-gaza-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trump-Netanyahu Meet: व्हाइट हाउस में ट्रंप-नेतन्याहू की बैठक, US राष्ट्रपति बोले- युद्धविराम पर आश्वस्त हूं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Trump-Netanyahu Meet: व्हाइट हाउस में ट्रंप-नेतन्याहू की बैठक, US राष्ट्रपति बोले- युद्धविराम पर आश्वस्त हूं
Mon, 29 Sep 2025 09:59 PM IST
हिमांशु चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Mon, 29 Sep 2025 09:59 PM IST
सार
वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की व्हाइट हाउस में मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने गाजा के युद्धोत्तर भविष्य और अमेरिकी समर्थित शांति योजनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
ट्रंप-नेतन्याहू की मुलाकात।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रंप से मिलने के लिए इस्राइली पीएम नेतन्याहू व्हाइट हाउस पहुंचे। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू का व्हाइट हाउस में स्वागत किया और कहा कि वो गाजा पर युद्धविराम को लेकर आश्वस्त हैं। यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई, जब गाजा के युद्धोत्तर भविष्य को लेकर नई अमेरिकी समर्थित योजनाओं पर विचार चल रहा है और इस्राइल की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना भी तेज हो गई है। इस बैठक के बाद दोनों नेता साथ लंच करेंगे और रात 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बता दें, ये इन दोनों नेताओं की इस साल की चौथी मुलाकात है।
ट्रंप और नेतन्याहू की इस बैठक का मुख्य एजेंडा गाजा में चल रहे दो साल लंबे संघर्ष के बाद वहां शांति स्थापित करने की योजनाओं पर था। ट्रंप ने नेतन्याहू का स्वागत करते हुए मीडिया से कहा कि वे बहुत आत्मविश्वास से कह सकते हैं कि गाजा में शांति बहाल होगी। अमेरिकी प्रयास इस दिशा में हैं कि युद्ध समाप्त कर वहां स्थायी राजनीतिक समाधान की ओर बढ़ा जाए।
ये भी पढ़ें- खतरों का दृढ़ता से सामना करने पर जोर, आतंकवाद का मुकाबला हमारी प्राथमिकता; यूएन में बोले जयशंकर
अंतरराष्ट्रीय अलगाव का सामना कर रहा इस्राइल
इस संघर्ष के चलते इस्राइल को बढ़ते अंतरराष्ट्रीय अलगाव का सामना करना पड़ रहा है। पिछले हफ्ते अमेरिका और इस्राइल की अवज्ञा करते हुए कई पश्चिमी नेताओं ने औपचारिक रूप से फलस्तीनी राज्य का दर्जा स्वीकार किया था। नेतन्याहू इसके बाद से अपने देश के सबसे महत्वपूर्ण संबंधों को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ने फलस्तीन को मान्यता की तीखी आलोचना करते हुए इसे हमास के लिए एक पुरस्कार बताया।
ट्रंप फलस्तीनी क्षेत्र में युद्ध को समाप्त करने और उग्रवादियों की ओर से बंधक बनाए गए बंधकों को मुक्त करने की रूपरेखा पर नेतन्याहू की सहमति चाह रहे हैं। अमेरिका ने पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में अरब और मुस्लिम देशों के सामने 21-सूत्रीय शांति योजना पेश की थी।
ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान में सैन्य ठिकाने बनाने की योजना का विरोध, PAK-चीन समेत इन देशों ने जारी किया बयान
गाजा शांति योजना पर ट्रंप का प्रस्ताव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा संघर्ष को समाप्त करने और क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए एक व्यापक शांति योजना पेश की है। इस योजना के अनुसार, सबसे पहले 48 बंधकों की रिहाई और तत्काल युद्धविराम लागू करने पर जोर दिया गया है। इसके बाद इस्राइली सेना को गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटाने की रूपरेखा तैयार की गई है। योजना में 250 आजीवन कारावास की सजा पाए फिलिस्तीनी कैदियों और 2,000 अन्य बंदियों की रिहाई का प्रावधान भी शामिल है।

#WATCH | Washington, DC | US President Donald Trump receives Prime Minister of Israel Benjamin Netanyahu at the White House pic.twitter.com/UwRkX6ITem
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 29, 2025
ये भी पढ़ें- खतरों का दृढ़ता से सामना करने पर जोर, आतंकवाद का मुकाबला हमारी प्राथमिकता; यूएन में बोले जयशंकर
अंतरराष्ट्रीय अलगाव का सामना कर रहा इस्राइल
इस संघर्ष के चलते इस्राइल को बढ़ते अंतरराष्ट्रीय अलगाव का सामना करना पड़ रहा है। पिछले हफ्ते अमेरिका और इस्राइल की अवज्ञा करते हुए कई पश्चिमी नेताओं ने औपचारिक रूप से फलस्तीनी राज्य का दर्जा स्वीकार किया था। नेतन्याहू इसके बाद से अपने देश के सबसे महत्वपूर्ण संबंधों को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ने फलस्तीन को मान्यता की तीखी आलोचना करते हुए इसे हमास के लिए एक पुरस्कार बताया।
ट्रंप फलस्तीनी क्षेत्र में युद्ध को समाप्त करने और उग्रवादियों की ओर से बंधक बनाए गए बंधकों को मुक्त करने की रूपरेखा पर नेतन्याहू की सहमति चाह रहे हैं। अमेरिका ने पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में अरब और मुस्लिम देशों के सामने 21-सूत्रीय शांति योजना पेश की थी।
ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान में सैन्य ठिकाने बनाने की योजना का विरोध, PAK-चीन समेत इन देशों ने जारी किया बयान
गाजा शांति योजना पर ट्रंप का प्रस्ताव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा संघर्ष को समाप्त करने और क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए एक व्यापक शांति योजना पेश की है। इस योजना के अनुसार, सबसे पहले 48 बंधकों की रिहाई और तत्काल युद्धविराम लागू करने पर जोर दिया गया है। इसके बाद इस्राइली सेना को गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटाने की रूपरेखा तैयार की गई है। योजना में 250 आजीवन कारावास की सजा पाए फिलिस्तीनी कैदियों और 2,000 अन्य बंदियों की रिहाई का प्रावधान भी शामिल है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन