फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US-Iran Tensions Escalate: Ghalibaf Warn Hormuz Strait Closure Amid Escalating US Tensions Over Naval Blockade

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ा तनाव: 'एक घंटे में सात दावे, सभी झूठे', ट्रंप की नाकाबंदी पर गालिबाफ का सख्त पलटवार

Sat, 18 Apr 2026 10:36 AM IST
Shivam Garg वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: Shivam Garg Updated Sat, 18 Apr 2026 10:36 AM IST
सार

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच ट्रंप के दावों ने फिर हलचल मचा दी है। होर्मुज से लेकर परमाणु समझौते तक कई बड़े दावों ने वैश्विक राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

विज्ञापन
US-Iran Tensions Escalate: Ghalibaf Warn Hormuz Strait Closure Amid Escalating US Tensions Over Naval Blockade
अमेरिका-ईरान में फिर टकराव। - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। एक ओर दोनों देशों के बीच बातचीत की कोशिशें जारी हैं, तो दूसरी ओर बयानबाजी ने हालात को और अधिक गरमा दिया है। ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक घंटे में सात दावे किए, जिनमें से सातों झूठे थे। हालांकि गालिबाफ ने यह साफ नहीं किया कि वे किन बयानों की बात कर रहे थे। ट्रंप को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अमेरिका ने नौसैनिक नाकाबंदी जारी रखी, तो ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने पर मजबूर हो सकता है।

विज्ञापन


जहाजों की आवाजाही केवल तय रूट से होगी
गालिबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (एक्स) पर लिखा कि होर्मुज से जहाजों की आवाजाही केवल तय रूट और ईरानी अनुमति के आधार पर ही होगी। उन्होंने साफ कहा कि नाकाबंदी जारी रही तो जलडमरूमध्य खुला नहीं रहेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-  पश्चिम एशिया में फिर शुरू होगी जंग?: 14 दिन के युद्धविराम पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- शायद आगे नहीं बढ़ाऊंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान को लेकर ट्रंप के 7 बड़े दावे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर कई बड़े दावे किए हैं। उनके अनुसार ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने और इसे कभी बंद न करने पर सहमति जताई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी तब तक जारी रहेगी, जब तक दोनों देशों के बीच कोई अंतिम समझौता नहीं हो जाता।

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान के साथ रविवार से बातचीत आगे बढ़ेगी और इसका उद्देश्य स्थायी सीजफायर की दिशा में ठोस कदम उठाना होगा। उनके मुताबिक ईरान समुद्री रास्तों से हटाई गई माइन हटाने में अमेरिका की मदद कर रहा है।



ये भी पढ़ें:- सीजफायर के साए में धमाका: लेबनान में इस्राइली हमला; मार्को रुबियो और सऊदी विदेश मंत्री होर्मुज पर करेंगे मंथन

इसके अलावा उन्होंने कहा कि ईरान अपने संवर्धित यूरेनियम को अमेरिका को सौंप देगा और अपने परमाणु कार्यक्रम को अनिश्चित समय के लिए रोकने पर सहमत हो गया है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका और ईरान मिलकर ईरान के न्यूक्लियर साइट्स से यूरेनियम हटाने पर काम करेंगे।

अमेरिका की रुख: नौसैनिक नाकाबंदी जारी रहेगी
यह बयान उस समय आया है जब कुछ ही घंटों पहले ईरान ने घोषणा की थी कि युद्धविराम की अवधि के दौरान सभी व्यापारिक जहाजों के लिए होर्मुज जलमार्ग पूरी तरह खुला रहेगा। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा था कि यह व्यवस्था केवल पहले से तय मार्गों के आधार पर लागू होगी। हालांकि, इसके तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दोबारा सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जब तक समझौता नहीं होता, तब तक ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकाबंदी जारी रहेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि बातचीत में आई बाधाओं को जल्द सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed