{"_id":"5d564c7f8ebc3e6cec0c9205","slug":"us-iran-tension-us-threatens-to-impose-visa-ban-on-seized-iranian-tanker-crew","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने जब्त किए ईरानी टैंकर के चालक दल पर वीजा प्रतिबंध लगाने की दी धमकी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका ने जब्त किए ईरानी टैंकर के चालक दल पर वीजा प्रतिबंध लगाने की दी धमकी
Fri, 16 Aug 2019 02:15 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 16 Aug 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने जब्त किए गए एक ईरानी सुपरटैंकर के चालक दल पर वीजा संबंधी प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विदेश विभाग की प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टागस ने गुरुवार को कहा कि ग्रेस 1 टैंकर पिछले महीने तेल ले कर ईरान से सीरिया जा रहा था और इस तरह वह ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स की सहायता कर रहा था, जिसे अमेरिका एक आतंकवादी संगठन मानता है। इस टैंकर को पिछले माह जिब्राल्टर तट के पास पकड़ा गया था।
ऑर्टागस ने कहा कि ईरान से तेल का परिवहन करके आईआरजीसी (रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) की सहायता करने वाले जहाजों के चालक दल के सदस्य आतंकवाद-संबंधी अस्वीकार्य काम करने के आधार पर वीजा के लिए या अमेरिका में प्रवेश के लिए अयोग्य हो सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नौवहन समुदाय को पता होना चाहिए कि अमेरिकी सरकार ऐसे चालक दल के सदस्यों का वीजा रद्द कर सकती है।
जिब्राल्टर पुलिस और ब्रिटिश विशेष बलों ने 4 जुलाई को ग्रेस 1 नामक टैंकर को जब्त कर लिया, जो 21 लाख बैरल ईरानी तेल लेकर सीरिया जा रहा था। इस घटना के बाद राजनयिक संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
अपना टैंकर जब्त किए जाने की इस घटना के जवाब में ईरान ने दो हफ्ते बाद होर्मुज की जलसंधि पर एक ब्रिटिश टैंकर स्टेना इंपेरो को जब्त कर लिया, जिससे तनाव और बढ़ गया।