फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Iran Tension: Donald Trump addresses after Iran missile attack on US army base

ईरान के मिसाइल हमले में कोई नुकसान नहीं, उसे परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे: ट्रंप

Wed, 08 Jan 2020 11:10 PM IST
अमित मंडल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित मंडल Updated Wed, 08 Jan 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
US Iran Tension: Donald Trump addresses after Iran missile attack on US army base
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के मिसाइल हमले में किसी भी अमेरिकी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। कल रात को जो हमला हुआ था उसमें किसी भी शख्स की जान नहीं गई है और हमारे सभी सैनिक सुरक्षित हैं। थोड़ा बहुत नुकसान सैन्य ठिकानों को हुआ है। किसी भी अमेरिकी या इराकी शख्स या सैनिक की जान नहीं गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, कासिम सुलेमानी आतंकी था और हमने उसे खत्म कर दिया। वो ईरान की सेना का मुखिया था और वो ऐसी गतिविधियों में शामिल था, जो सही नहीं थी।

उसने (सुलेमानी) हिज्बुल्ला को बढ़ावा दिया। उसकी वजह से हजारों अमेरिकी सैनिकों की जान गई। सड़क के किनारे बम से हमले हुए। वह कई हमलों का मास्टरमाइंड था। हम ईरान पर और कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं और ये प्रतिबंध तब तक जारी रहेंगे जब तक ईरान अपना रवैया बदलता नहीं है। अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में हमारे जहाज तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने के रास्ते से हटना होगा। अब वक्त आ गया है कि अमेरिका, रूस, फ्रांस और जर्मनी को यह समझना होगा कि हमें मिलकर काम करना होगा। हमें एक ऐसा समझौता करना होगा, जिससे ईरान भी तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ सके। ईरान में एक महान देश बनने की सारी संभावनाएं हैं। 

उन्होंने कहा कि हमें अब मध्य पूर्व के तेल की जरूरत नहीं है और अमेरिका की अर्थव्यवस्था काफी मजबूत हो चुकी है। हम उसे परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। 
 


ईरान ने किया मिसाइल हमला 

बगदाद में जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद ईरान ने मंगलवार रात को इराक में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमला किया। ईरान ने दावा किया कि उसने कुल 22 मिसाइलें दागीं जिसमें 80 अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई। 

हमले पर ट्रंप ने कहा था कि सब ठीक है, वह कल इस पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे। बता दें अमेरिका के ड्रोन हमले में ईरान के कमांडर सुलेमानी की मौत हो गई थी। इसे लेकर ईरान में आक्रोश की लहर है और उसने बदला लेने की बात कही है।

मंगलवार को सुलेमानी के जनाजे में करीब 10 लाख लोग जमा हुए थे जिससे पता चलता है कि वह अपने देश में किस कदर लोकप्रिय थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed