West Asia LIVE: अमेरिकी सेना ने चाबहार के निगरानी टावर को बनाया निशाना; होर्मुज से जहाजों की आवाजाही बेहद कम
{"_id":"6a592f1dfb12896c9f00334a","slug":"us-iran-conflict-live-updates-trump-threat-iran-retaliates-jordan-us-base-2026-07-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia LIVE: अमेरिकी सेना ने चाबहार के निगरानी टावर को बनाया निशाना; होर्मुज से जहाजों की आवाजाही बेहद कम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Fri, 17 Jul 2026 08:26 PM IST
राकेश कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: राकेश कुमार
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:26 PM IST
खास बातें
West Asia Live Updates: खाड़ी देश अब एक ऐसी आग में झुलस रहे हैं, जिसे बुझाना नामुमकिन लग रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सीधी चेतावनी के बाद अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने लगातार छठी रात ईरान को बमों से पाट दिया है। यह हमला कितना भीषण है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अमेरिकी मिसाइलों ने इस बार सिर्फ सैन्य ठिकाने नहीं, बल्कि ईरान की लाइफलाइन कहे जाने वाले पुलों, रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट को मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया है। रणनीतिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते 'होर्मुज जलडमरूमध्य' के पास भारी तबाही हुई है, जिससे ईरान के कई शहरों का आपस में संपर्क पूरी तरह टूट गया है। जवाब में बौखलाए ईरान ने भी अमेरिकी बेस वाले बहरीन और कुवैत पर मिसाइलें और ड्रोन दागकर भीषण पलटवार कर दिया है। क्या अब खाड़ी के रास्ते पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था ठप हो जाएगी? खाड़ी देशों में बढ़ते इस भारी तनाव के बीच पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:25 PM, 17-Jul-2026
अमेरिकी सेना ने चाबहार के निगरानी टावर को नष्ट करने का किया दावा
अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया कि उसने चाबहार के शाहिद कालंतरी बंदरगाह पर बने निगरानी टावर को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। यह टावर ईरान के ओमान की खाड़ी वाले तट पर बने समुद्री निगरानी नेटवर्क का हिस्सा था, जिसका इस्तेमाल दशकों से इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों पर नजर रखने और उन्हें निशाना बनाने के लिए करता आ रहा था।इस टावर के नष्ट होने से आईआरजीसी की निर्दोष आम नागरिकों (चालक दल के सदस्यों) पर हमले की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने की क्षमता सीधे तौर पर कम हो गई है। इसके अलावा, यह कार्रवाई क्षेत्र के जलक्षेत्र में सभी जहाजों के लिए आवाजाही की स्वतंत्रता को सुरक्षित करती है, सिवाय उन जहाजों के जो ईरान के खिलाफ अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
03:10 PM, 17-Jul-2026
ईरान के हमले से कुवैत के बिजली और पानी संयंत्र तबाह
कुवैत ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि ईरान ने उसके एक बिजली उत्पादन और समुद्री जल को पीने योग्य बनाने वाले (डिसैलिनेशन) संयंत्र पर हमला किया, जिससे स्टेशन को व्यापक नुकसान पहुंचा। कुवैत के बिजली, जल एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, हमले के बाद आग लग गई और बिजली उत्पादन की कई इकाइयों को क्षति पहुंची। मंत्रालय ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और नुकसान का आकलन करने के साथ-साथ संयंत्र को दोबारा चालू करने के प्रयास जारी हैं। कुवैत में करीब 90 प्रतिशत पेयजल समुद्री जल के डिसैलिनेशन से प्राप्त होता है, ऐसे में इस तरह का हमला देश की जल आपूर्ति और आवश्यक सेवाओं के लिए गंभीर चुनौती माना जा रहा है।
विज्ञापन
02:44 PM, 17-Jul-2026
बंदर अब्बास स्टेशन से ट्रेनों के परिचालन पर प्रतिबंध
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने होर्मोजगान प्रांत में रेलवे के एक महत्वपूर्ण बिंदु को हुए नुकसान के चलते बंदर अब्बास स्टेशन से यात्री ट्रेनों के परिचालन पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार, होर्मोजगान रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को निर्देश दिया है कि वे पहले इंटरसिटी बस के जरिए फिन (Fin) स्टेशन पहुंचें और वहां से अपनी निर्धारित ट्रेनों में सवार हों। अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए लागू की गई है।
02:18 PM, 17-Jul-2026
ईरान ने नागरिकों से की बिजली बचाने की अपील
ईरान ने पहली बार आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है कि उसके बिजली उत्पादन और वितरण से जुड़े बुनियादी ढांचे (पावर इंफ्रास्ट्रक्चर) पर हमले हुए हैं। इन हमलों के बाद सरकार ने देशवासियों से बिजली की खपत कम करने और ऊर्जा का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है। अब तक ईरान सार्वजनिक रूप से ऐसे हमलों की पुष्टि करने से बचता रहा था, लेकिन ताजा बयान से संकेत मिलता है कि हालिया संघर्ष का असर अब देश के ऊर्जा तंत्र पर भी पड़ने लगा है। इससे बिजली आपूर्ति और आवश्यक सेवाओं पर दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
01:32 PM, 17-Jul-2026
बहरीन ने नागरिकों को दी सतर्क रहने की सलाह
बहरीन की सशस्त्र सेनाओं ने शुक्रवार को दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने ईरान की ओर से किए गए कई 'शत्रुतापूर्ण हवाई हमलों' को सफलतापूर्वक रोककर नष्ट कर दिया। सैन्य बयान में कहा गया कि ईरान ने नागरिकों को निशाना बनाकर कायराना हमला किया है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, हमले के बाद जमीन पर मिले किसी भी संदिग्ध या अज्ञात वस्तु के पास न जाएं और उसकी सूचना तुरंत संबंधित एजेंसियों को दें। जनरल कमांड ने कहा कि नागरिकों और निजी संपत्तियों को निशाना बनाने के लिए मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन है।
01:21 PM, 17-Jul-2026
होर्मुज से जहाजों की आवाजाही हुई बेहद कम
शिपिंग डेटा के अनुसार, गुरुवार को होर्मुज जलडमरूमध्य से केवल तीन कमोडिटी जहाज़ ही गुजरे, जो मई के बाद एक दिन में दर्ज की गई सबसे कम संख्या है। हाल के दिनों में जहाजों पर ईरानी हमलों और ईरान से जुड़े जहाज़ों पर अमेरिकी नाकेबंदी (ब्लॉकेड) दोबारा लागू होने के बाद अधिकांश जहाज या तो रुक गए या फिर बीच रास्ते से ही यू-टर्न लेकर लौट गए। शुक्रवार को 05:13 GMT पर केप्लर के आंकड़ों के मुताबिक, ईंधन तेल ले जा रहा प्रतिबंधित प्रोडक्ट टैंकर 'मीरान' और लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर चल रहा छोटा जहाज 'नोरिता' ईरानी मार्ग से जलडमरूमध्य पार कर बाहर तो निकले, लेकिन अमेरिकी नाकेबंदी वाले ओमान की खाड़ी क्षेत्र में पहुंचकर रुक गए। वहीं, LSEG के डेटा के अनुसार इराकी ईंधन तेल से लदा बंकरिंग टैंकर 'एरोलिया', जो समुद्र में दूसरे जहाजों को ईंधन उपलब्ध कराता है, शुक्रवार को खाड़ी से बाहर निकलने के कुछ ही घंटों बाद यू-टर्न लेकर फिर खाड़ी की ओर लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:44 PM, 17-Jul-2026
ओमान तट के पास टैंकर पर हमला, अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हुआ निशाना
ब्रिटेन की यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) एजेंसी के अनुसार, गुरुवार को ओमान के खासाब से लगभग 19 समुद्री मील (करीब 35 किलोमीटर) पूर्व में समुद्र में यात्रा कर रहे एक तेल टैंकर पर किसी अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। एजेंसी ने बताया कि हमले के बावजूद टैंकर के सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और इस घटना से समुद्री पर्यावरण को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है। मामले की निगरानी की जा रही है।
12:42 PM, 17-Jul-2026
सीजफायर के बाद अमेरिकी हमले में 38 ईरानियों की मौत, 400 से ज्यादा घायल
ईरान ने दावा किया है कि 22 जून को स्विट्जरलैंड में 60 दिनों की वार्ता के जरिए युद्ध समाप्त करने पर हुई बातचीत के बाद से अब तक अमेरिकी हमलों में 38 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 400 से अधिक लोग घायल हुए हैं। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सप्ताह संघर्षविराम (सीजफायर) पूरी तरह टूट गया और इसके बाद दोनों देशों के बीच जवाबी हमलों का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं, तनाव के बीच होर्मुज़ जलडमरूमध्य अब भी समुद्री यातायात के लिए बंद बना हुआ है।
12:12 PM, 17-Jul-2026
अमेरिका-ईरान से युद्धविराम समझौते के पालन की अपील
चीन और पाकिस्तान ने अमेरिका तथा ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए युद्धविराम का पूरी तरह पालन करने और जल्द से जल्द बातचीत बहाल करने की अपील की है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी और पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने शंघाई में हुई बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की। चीन के विदेश मंत्रालय के अनुसार, वांग यी ने सभी पक्षों से युद्धविराम संबंधी समझौते (सीजफायर मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) का सम्मान करने और अपने-अपने दायित्वों का पालन करने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम रह सके।
11:52 AM, 17-Jul-2026
कुवैत और ओमान पर ईरान ने किया हमले का दावा
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने अमेरिक के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के तहत कुवैत स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला कर वहां लगे मिसाइल रक्षा रडार, कई अहम हथियार भंडार और दो HIMARS सतह से सतह पर मार करने वाले मिसाइल लॉन्चरों को निशाना बनाया। IRGC के अनुसार यह कार्रवाई अमेरिका द्वारा हाल में ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे, विशेष रूप से दूरसंचार और रेलवे नेटवर्क पर किए गए हमलों के जवाब में की गई। संगठन ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी कार्रवाइयों के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल और गैस निर्यात लगभग पूरी तरह ठप हो गया है तथा उसकी जवाबी सैन्य कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसके अलावा IRGC ने दावा किया कि उसने ओमान के घनीम क्षेत्र में अमेरिकी हवाई निगरानी रडार और होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री निगरानी रडार को भी नष्ट कर दिया है। IRGC ने कहा कि यह हमला उसके जारी अभियानों की 13वीं लहर का हिस्सा है और होर्मुज जलडमरूमध्य पर उसकी नौसेना का नियंत्रण बना हुआ है।