फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Intelligence Agency CIA said Chinese President anxious by Russia invasion on Ukraine hints at possible weakening of china Russia relations

सीआईए: रूस के यूक्रेन पर हमले से चीनी राष्ट्रपति अशांत, चीन-रूस रिश्तों के संभावित रूप से कमजोर होने के दिए संकेत

Sat, 12 Mar 2022 01:57 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 12 Mar 2022 01:57 AM IST
सार

वैश्विक चुनौतियों के बीच समिति की वार्षिक सुनवाई के दौरान सीआईए के निदेशक विलियम जे. बर्न्स ने कहा कि चीनी नेतृत्व ने पहले ही रूस के साथ साझेदारी में बहुत निवेश किया है और मुझे उम्मीद नहीं है कि यह नीति जल्द ही बदलने वाली है। लेकिन मुझे भरोसा है कि चीनी नेतृत्व (विशेष रूप से राष्ट्रपति शी जिनपिंग) जो कुछ देख रहा है उससे परेशान है।

विज्ञापन
US Intelligence Agency CIA said Chinese President anxious by Russia invasion on Ukraine hints at possible weakening of china Russia relations
सीआईए के निदेशक विलियम जे. बर्न्स - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी जांच एजेंसी सीआईए के निदेशक विलियम जे. बर्न्स ने यूक्रेन के खिलाफ मॉस्को की क्रूर रणनीति के मद्देनजर चीन और रूस के संबंधों पर बुरा असर पड़ने के संकेत दिए। उन्होंने रूसी रणनीति के चलते चीन-रूस रिश्तों के संभावित रूप से कमजोर होने की तरफ इशारा किया। बर्न्स ने सीनेट की खुफिया समिति को बताया कि चीनी नेता शी जिनपिंग इसे लेकर अशांत हैं।

विज्ञापन


वैश्विक चुनौतियों के बीच समिति की वार्षिक सुनवाई के दौरान बर्न्स ने कहा, "चीनी नेतृत्व ने पहले ही रूस के साथ साझेदारी में बहुत निवेश किया है और मुझे उम्मीद नहीं है कि यह नीति जल्द ही बदलने वाली है। लेकिन मुझे भरोसा है कि चीनी नेतृत्व (विशेष रूप से राष्ट्रपति शी जिनपिंग) जो कुछ देख रहा है उससे परेशान है। इसका कारण है कि उन्हें खुद नहीं पता था कि क्या होने वाला है।"
विज्ञापन


बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक से पहले शी-पुतिन ने एक साझा बयान जारी किया था जिसमें चीनी अधिकारियों ने रूस से ओलंपिक के अंत तक यूक्रेन पर हमला रोकने को कहा था। लेकिन यूक्रेन पर रूसी हमले की वास्तविकता ने कई नागरिकों को निशाना बनाया और लाखों यूक्रेनी विस्थापित हुए। इसने चीनी अनुमान को बदल दिया है। इन बदली परिस्थितियों में चीनी राष्ट्रपति खुद परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed