{"_id":"5f5d37f78ebc3e98523b28f1","slug":"us-infectious-disease-consultant-anthony-fossey-says-that-despite-getting-the-vaccine-normal-life-is-not-expected-till-the-end-of-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन मिलने के बावजूद 2021 के अंत तक भी सामान्य जीवन की उम्मीद नहीं : फॉसी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वैक्सीन मिलने के बावजूद 2021 के अंत तक भी सामान्य जीवन की उम्मीद नहीं : फॉसी
Sun, 13 Sep 2020 02:34 AM IST
Jeet Kumar
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 13 Sep 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के संक्रामक रोग सलाहकार एंथनी फॉसी का कहना है कि कोरोना वैक्सीन मिलने के बावजूद 2021 के अंत तक सामान्य जीवन की वापसी की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
फॉसी ने कहा, यदि आप कोविड-19 से पहले के जीवन की बात कर रहे हैं, तो यह फिलहाल मुश्किल है। इसका अंदाजा इसी से लगाएं की शायद सामान्य जीवन अगले साल के अंत तक भी वापसी न कर सके।
विज्ञापन
उम्मीद है कि वैक्सीन बन जाएगी और जीवन को सामान्य करने में मदद करेगी लेकिन उतना नहीं जितना हम उम्मीद कर रहे हैं।
ग्लोबल फाइट वेबिनार नामक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वह बोले, अमेरिकी खाद्य एवं औषधि विभाग को इस साल के अंत या अगले साल के शुरुआत में वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल का अधिकार मिल सकता है। लेकिन वैक्सीन हर किसी के लिए तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकेगी। बड़ी आबादी के टीकाकरण के लिए समय लगेगा और इसमें 2021 भी गुजर सकता है।
विज्ञापन
टीकों को ठंडा रखना चुनौती...
फॉसी ने कहा, कोरोना वायरस के टीकों को ठंडा रखना कई देशों के लिए बड़ी चुनौती होगी। कोरोना टीके जमे होने की स्थिति में रखने होंगे। कोल्ड स्टोरेज कई देशों में अब भी बड़ा मुद्दा है।