फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US-India Trade Policy Forum has been postponed for early next year

India-US: भारत-अमेरिका व्यापार नीति बैठक स्थगित करने पर दोनों पक्ष सहमत, अमेरिकी मध्यावधि चुनाव का दिया हवाला

Sun, 30 Oct 2022 01:02 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 30 Oct 2022 01:02 AM IST
सार

दरअसल, अमेरिका में आठ नवंबर को मध्यावधि चुनाव होने हैं, जो अमेरिकी संसद (कांग्रेस) का भविष्य निर्धारित करेंगे। इसे लेकर अमेरिका में विशेष सियासी सतर्कता भी बरती जा रही है। टीपीएफ का स्थगित किया जाना भारत और अमेरिका के बीच आपसी सहमति से लिया गया फैसला है।

विज्ञापन
US-India Trade Policy Forum has been postponed for early next year
पीयूष गोयल और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई। - फोटो : ANI

विस्तार

भारत-अमेरिकी व्यापार नीति मंच (टीपीएफ) को अगले साल की शुरुआत तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और उनके अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई के बीच व्यापार पर द्विपक्षीय बैठक नवंबर में आगामी अमेरिकी मध्यावधि चुनावों का हवाला देते हुए अगले साल की शुरुआत में पुनर्निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


दरअसल, अमेरिका में आठ नवंबर को मध्यावधि चुनाव होने हैं, जो अमेरिकी संसद (कांग्रेस) का भविष्य निर्धारित करेंगे। इसे लेकर अमेरिका में विशेष सियासी सतर्कता भी बरती जा रही है। टीपीएफ का स्थगित किया जाना भारत और अमेरिका के बीच आपसी सहमति से लिया गया फैसला है। घटनाक्रम से परिचित एक अधिकारी ने टीपीएफ के टलने की जानकारी नाम उजागर न करने की शर्त पर दी है। हालांकि अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन और वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो समेत बाइडन प्रशासन के शीर्ष अफसर इस साल आठ नवंबर से 13 फरवरी के बीच नई दिल्ली में दौरा कर सकते हैं। वे इस दौरान गोयल से मुलाकात भी करेंगे।
विज्ञापन


पिछले साल नवंबर में हुई थी यह बैठक
टीपीएफ की आखिरी बैठक चार साल के अंतराल के बाद यहां पिछले साल नवंबर में हुई थी। उस बैठक में दोनों पक्षों द्वारा 2022 के अंत से पहले मंत्री स्तर पर टीपीएफ को फिर से संगठित करने का निर्णय लिया गया था। सूत्रों ने कहा कि व्यापार मंत्री के स्तर पर दोनों देशों के बीच कई मंचों पर चर्चा हो रही है। इस चर्चा में जी-20 और हिंद-प्रशांत आर्थिक समृद्धि प्रारूप (आईपीईएफ) भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed