फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US in direct contact with Syrian rebel group which seized power, confirms Blinken

Syria Unrest: 'अमेरिका सीरियाई विद्रोही समूह के संपर्क में', विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने की पुष्टि

Sun, 15 Dec 2024 04:48 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 15 Dec 2024 04:48 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश मंत्री बताया कि हम एचटीएस और अन्य दलों के संपर्क में हैं और हमने ऑस्टिन टाइस को खोजने और उसे घर लाने की महत्ता को सबके सामने रखा है। उन्होंने सीरिया के भविष्य और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने विचार भी साझा किए हैं। 

विज्ञापन
US in direct contact with Syrian rebel group which seized power, confirms Blinken
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : एएनआई

विस्तार

सीरिया में फैली अशांति को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शनिवार को पुष्टि की कि अमेरिका सीरियाई विद्रोही समूह हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) के साथ संपर्क में है, जिसने बशर अल-असद के शासन को खत्म कर दमिश्क पर नियंत्रण स्थापित किया। ब्लिंकन ने यह भी कहा कि अमेरिका 2012 से लापता अमेरिकी पत्रकार ऑस्टिन टाइस को घर वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


बता दें कि जॉर्डन में पत्रकारों से बात करते हुए ब्लिंकन ने कहा कि हम एचटीएस और अन्य दलों के संपर्क में हैं और हमने ऑस्टिन टाइस को खोजने और उसे घर लाने की महत्ता को सबके सामने रखा है।
विज्ञापन


सीरिया के भविष्य पर साझा किए विचार
अमेरिकी विदेश मंत्री बताया कि उन्होंने सीरिया के भविष्य और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा किए हैं। सीरिया से रूसी सेना की वापसी की रिपोर्टों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने मीडिया रिपोर्टों को स्वीकार किया, लेकिन इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं दी। उन्होंने प्रशासन के अन्य अधिकारियों से इस बारे में पूछताछ करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनरुत्थान के खिलाफ संघर्ष के महत्व पर दिया जोर
मध्य पूर्व के दौरे पर ब्लिंकन ने बगदाद में इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी से सीरिया के भविष्य पर चर्चा की। तुर्की में अपनी यात्रा के बाद ब्लिंकन बगदाद पहुंचे, जहां उन्होंने आईएसआईएल के पुनरुत्थान के खिलाफ संघर्ष के महत्व पर भी जोर दिया। इसके साथ ही तुर्की के विदेश मंत्री हकन फिदान के साथ बैठक में उन्होंने सीरिया के नेतृत्व वाले संक्रमण के महत्व पर बात की।

उन्होंने सीरिया के तानाशाही से लोकतंत्र में संक्रमण की आवश्यकता पर बल दिया, जो सभी अल्पसंख्यकों के लिए समावेशी और सुरक्षात्मक हो। ब्लिंकन ने यह भी कहा कि सीरिया को आतंकवाद का केंद्र नहीं बनना चाहिए और इराक के लिए इसे स्थिरता और सुरक्षा बढ़ाने का एक अवसर बताया।


एक नजर सीरिया विद्रोह पर
बता दें कि सीरियाई विद्रोही बलों ने हयात तहरीर अल-शाम के नेतृत्व में दमिश्क पर कब्जा किया, जिसके बाद बशर अल-असद को देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। हाल ही में, विपक्ष ने मोहम्मद अल-बशीर को अंतरिम प्रधानमंत्री घोषित किया, जिन्होंने विदेशों में रह रहे सीरियाई शरणार्थियों के वापसी को अपनी प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed