फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US ICE agent shoots and kills a woman during the Minneapolis immigration crackdown

US Minneapolis Shooting: महिला की मौत पर शहर में तनाव, मेयर ने अधिकारी पर लगाए आरोप तो बचाव में उतरे ट्रंप

Thu, 08 Jan 2026 01:10 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिनियापोलिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिनियापोलिस Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 08 Jan 2026 01:10 AM IST
सार

ट्रंप की अप्रवासन नीति एक बार फिर सवालों के घेर में तब आ गई, जब मिनियापोलिस में एक आईसीई अधिकारी ने महिला ड्राइवर को गोली मार दी। गोलीबारी के बाद इलाके में भारी तनाव और विरोध प्रदर्शन हुए। शहर के मेयर जैकब फ्रे ने इसे अधिकारियों की लापरवाही बताया। वहीं दूसरी ओर ट्रंप ने अधिकारी का बचाव किया। आइए जानते हैं ट्रंप ने क्या कहा?

विज्ञापन
US ICE agent shoots and kills a woman during the Minneapolis immigration crackdown
मिनियापोलिस में गोलीबारी - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप की अप्रवासन नीति को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई। मिनियापोलिस में एक संघीय अधिकारी ने एक महिला ड्राइवर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। महिला कथित तौर पर अप्रवासन रुकावट अभियान के दौरान अधिकारियों को कुचलने की कोशिश कर रही थी। मामले में होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (डीएचएस) की प्रवक्ता ट्रिशिया मैकलॉघलिन ने बताया कि अप्रवासन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (आईसीई) का अधिकारी महिला को उसके वाहन में गोली मार रहा था। घटना मिनियापोलिस के एक आवासीय इलाके में हुई।

विज्ञापन

बता दें कि मिनियापोलिस में हुई यह गोलीबारी ट्रंप प्रशासन के तहत अमेरिका के बड़े शहरों में हो रहे अप्रवासन अभियान की गंभीर स्थिति को दिखाती है। मिनियापोलिस और सेंट पॉल शहर में मंगलवार को डीएचएस ने घोषणा की थी कि वे इस अभियान में 2,000 एजेंट और अधिकारी हिस्सा लेंगे। यह अभियान कुछ सोमाली निवासियों पर धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


आईसीई अधिकारी के बचाव में उतरे ट्रंप
वहीं अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिनियापोलिस में महिला की गोलीबारी से मौत के बाद आईसीई अधिकारी का बचाव किया। ट्रंप ने कहा कि महिला ने जबरदस्त और हिंसक तरीके से अधिकारी को वाहन से टक्कर मारी, जिस पर अधिकारी ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। ट्रंप ने रैडिकल लेफ्ट पर अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर हमले का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें कानून अधिकारियों की रक्षा करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोलीबारी के बाद लोगों में आक्रोश
गोलीबारी के बाद इलाके में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और उन्होंने स्थानीय और संघीय अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा जताया। विरोध प्रदर्शन में शामिल लोग आईसीई अधिकारियों के खिलाफ अपनी नाराजगी जता रहे थे और शहर में हुए अन्य अभियानों की तरह सीटी बजाकर विरोध प्रधर्शन कर रहे थे। 


ये भी पढ़ें:- US: ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला पर लगे कुछ प्रतिबंधों में दी छूट, लेविट बोलीं- दोनों देशों के लिए फायदेमंद

मिनिसापोलिस के मेयर बोले- आत्मरक्षा नहीं लापरवाही
 वहीं इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मिनियापोलिस के मेयर जैकब फ्रे ने बुधवार को कहा कि अप्रवासन अधिकारी हमारे शहर में अराजकता फैला रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि वे चाहते हैं कि आईसीई तुरंत शहर और राज्य से बाहर जाए। जैकब ने शहर की आप्रवासी और शरणार्थी समुदायों के साथ अपनी पूरी एकजुटता जताई। जैकब ने महिला ड्राइवर को गोली मारने का मामले को अप्रवासन अधिकारी की लापरवाही बताया। साथ ही अधिकारियों के यह दावे कि अधिकारी ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की, इस बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया। 



ये भी पढ़ें:- Who is Agnivesh Agarwal: वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे का निधन, स्कीइंग के दौरान हुए थे घायल

'शहर में अराजकता फैला रहे अप्रवासन अधिकारी'
साथ ही मेयर ने गुस्से में कहा कि यह अभियान मिनियापोलिस और सेंट पॉल में सुरक्षा नहीं ला रहा, बल्कि अराजकता फैला रहा है। उन्होंने कहा कि वे यहां शहर में सुरक्षा देने नहीं आए हैं। वे परिवारों को अलग कर रहे हैं, सड़कों पर अराजकता फैला रहे हैं और इस मामले में सीधे तौर पर लोगों को मार रहे हैं।

फ्रे ने आगे कहा कि संघीय अधिकारी इसे आत्मरक्षा की कार्रवाई बता रहे हैं, लेकिन उन्होंने वीडियो देखकर स्पष्ट कहा, यह पूरी तरह झूठ है। गौरतलब है कि गोलीबारी का इलाका शहर के डाउनटाउन के दक्षिण में एक साधारण आवासीय मोहल्ले में है। यह क्षेत्र पुराने आप्रवासी बाजारों के पास है और जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस द्वारा हत्या की जगह से लगभग 1.6 किलोमीटर दूर है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed