World Updates: अमेरिकी हाउस ने क्वाड बिल को दी मंजूरी; वायोमिंग में गोलीबारी, एक की मौत, दो घायल
क्वाड बिल में कहा गया है कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के बीच संयुक्त सहयोग को मजबूत किया जाना चाहिए। यह अमेरिका विदेश विभाग को निर्देश देता है कि वह बिल के अधिनियम बनने के 180 दिनों के भीतर क्वाड समूह के साथ जुड़ाव और सहयोग बढ़ाने की रणनीति संसद के समक्ष पेश करे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने क्वाड बिल को मंजूरी दे दी है। यह बिल बाइडन प्रशासन को अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के बीच घनिष्ठ सहयोग को बढ़ाने के लिए एक क्वाड अंतर-संसदीय कार्य समूह स्थापित करने का निर्देश देता है। प्रतिनिधि सभा में इस बिल के पक्ष में 379 वोट पड़े, जबकि 39 सांसदों ने इसके खिलाफ वोट किया। क्वाड बिल में कहा गया है कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के बीच संयुक्त सहयोग को मजबूत किया जाना चाहिए। यह अमेरिका विदेश विभाग को निर्देश देता है कि वह बिल के अधिनियम बनने के 180 दिनों के भीतर क्वाड समूह के साथ जुड़ाव और सहयोग बढ़ाने की रणनीति संसद के समक्ष पेश करे और 60 दिनों के भीतर जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत के साथ बातचीत में शामिल हो।
अमेरिका के शयान में गोलीबारी में एक की मौत, दो घायल
वहीं, अमेरिका के वायोमिंग राज्य की राजधानी शयान (Cheyenne) में सरेराह हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोलीबारी स्थानीय समयानुसार गुरुवार दोपहर करीब दो बजे हुई। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि यह घटना शयान से लगभग एक मील (1.6 किलोमीटर) दूर एक रेस्तरां के पास एक आवासीय क्षेत्र में हुई। उन्होंने कहा कि अभी तक गोलीबारी के कारण पता नहीं चल सका है। पीड़ितों की पहचान की भी जानकारी नहीं दी गई है।
दक्षिण एशिया में भारत हमारा सबसे बड़ा साझेदार: अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन में दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो (एससीए) में सहायक उप सचिव अफरीन अख्तर ने कहा कि दक्षिण एशिया में भारत हमारा सबसे बड़ा साझेदार है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए भारत के साथ संबंध सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय रहे हैं। अख्तर ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों का दायरा बहुत व्यापक है। इसमें द्विपक्षीय कारोबारी संबंधों से लेकर वैश्विक रणनीतिक हित शामिल हैं। जलवायु परिवर्तन पर भी दोनों देश बड़े साझेदार बनकर उभरे हैं। भारत और अमेरिका की इस साझोदारी का ही नतीजा है कि दोनों ने 50 करोड़ डॉलर का जलवायु निवेश कोष बनाया है।
अंतरिक्ष में पहली बार चिकित्सकों ने धरती पर रहते हुए रोबोटिक सर्जरी की है। चिकित्सकों ने इस सर्जरी के लिए रिमोट से नियंत्रित होने वाले छोटे रोबोट की मदद ली थी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर इस सर्जरी को अंजाम दिया। इसे अंतरिक्ष सर्जरी के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वर्चुअल इन्सिशन (वीआईसी) व नेब्रास्का विश्वविद्यालय द्वारा विकसित रोबोट को मीरा का नाम दिया गया है।
इस वर्ष पृथ्वी से पहले मंगल ग्रह पर सूर्य ग्रहण देखा गया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पर्सीवरेंस रोवर ने ग्रहण की कुछ तस्वीरें ली हैं। तस्वीरें खींचते समय लाल ग्रह के छोटे चंद्रमा फोबोस को सूर्य के सामने से गुजरते हुए देखा गया। मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर में यह रोवर 2021 में उतरा था। इसने पिछले बृहस्पतिवार को सूर्य के सामने से अजीब आकार केे छोटे चंद्रमा को गुजरते देखा। नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के इंजीनियरों ने बाद में सूर्य ग्रहण की 68 तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया। रोवर के मास्टकैन-जेड कैमरे ने ये तस्वीरें ली हैं।
हमास को पूरी तरह खत्म करने को प्रतिबद्ध इस्राइली सेना ने बृहस्पतिवार को दक्षिणी गाजा के खान युनिस में नसीर अस्पताल से फलस्तीनी लोगों को बाहर कर दिया। गाजा के तमाम हिस्सों से राफा में आकर जमा हुए करीब 23 लाख लोगों को इस्राइल अब वहां से भी जाने को कह रहा है। इसके अलावा इस्राइल की तरफ अस्पतालों को निशाना बनाया जा रहा है। इस्राइली सेना का कहना है कि हमास अस्पतालों, स्कूलों और संयुक्त राष्ट्र की मानवीय मदद के कैंपों को ठिकाना बनाकर इस्तेमाल कर रहा है।