फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US had not formally requested extension of ceasefire with Iran: White House

US: अमेरिका ने कहा- ईरान के साथ युद्ध विराम आगे बढ़ाने का नहीं किया अनुरोध, पाकिस्तान में होगी अगली बैठक

Thu, 16 Apr 2026 12:50 AM IST
Nirmal Kant वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: Nirmal Kant Updated Thu, 16 Apr 2026 12:50 AM IST
सार

US: अमेरिका ने कहा है कि उसने ईरान के साथ संघर्षविराम बढ़ाने के लिए कोई औपचारिक अनुरोध नहीं किया है, जबकि बातचीत अभी भी जारी है और दोनों पक्ष संपर्क में हैं। व्हाइट हाउस ने कहा कि वार्ता से समझौते की उम्मीद बनी हुई है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
US had not formally requested extension of ceasefire with Iran: White House
कैरोलिन लेविट - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

विस्तार

अमेरिका ने बुधवार को कहा कि उसने ईरान के साथ अस्थायी संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने के लिए कोई औपचारिक अनुरोध नहीं किया है। सात अप्रैल को घोषित यह संघर्ष विराम अगले मंगलवार को समाप्त होने वाला है। 
विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने क्या कहा?
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, आज सुबह कुछ गलत खबरें आईं कि हमने संघर्ष विराम बढ़ाने के लिए औपचारिक अनुरोध किया है। यह इस समय सच नहीं है। हम इन वार्ताओं में पूरी तरह से जुड़े हुए हैं। आपने इस हफ्ते उपराष्ट्रपति (जेडी वेंस) और राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) से सुना है कि यह बातचीत परिणाम दे रही है और जारी है और अभी हम उसी स्थिति में हैं। हमें समझौता होने की उम्मीद नजर आ रही है। राष्ट्रपति ने कल अपने इंटरव्यू में भी इसका जिक्र किया था। ईरान के हित में है कि वह राष्ट्रपति (ट्रंप) की मांगों को माने। मेरा मानना है कि उन्होंने इन वार्ताओं में दूसरे पक्ष के सामने अपनी शर्तें स्पष्ट कर दी हैं। हम आगे देखेंगे कि बातचीत किस दिशा में जाती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ईरान ने खेला बड़ा दांव: पोप-ट्रंप विवाद के बीच इटली को दिया मजाकिया प्रस्ताव, सोशल मीडिया पर छाया पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि अगली शांति वार्ता कहां होगी, तो लेविट ने कहा, बहुत संभव है कि अगली बैठक  वहीं होगी जहां पिछली बार हुई थी। पाकिस्तान इस बातचीत में एकमात्र मध्यस्थ है, जबकि दुनिया के कई देश मदद की पेशकश कर रहे हैं। राष्ट्रपति का मानना है कि इस संवाद को पाकिस्तान के माध्यम से ही आगे बढ़ाना अहम है और इसलिए यह प्रक्रिया जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed