फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Government Shutdown Ending Close Says President Donald Trump as Deal Reached with Senate Leaders

US Shutdown: अमेरिका में सरकारी शटडाउन खत्म होने के करीब, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- समझौते पर बनी सहमति

Mon, 10 Nov 2025 07:50 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 10 Nov 2025 07:50 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सरकार का शटडाउन खत्म होने के करीब है। व्हाइट हाउस और सीनेट नेताओं के बीच डील पर सहमति बनी।

विज्ञापन
US Government Shutdown Ending Close Says President Donald Trump as Deal Reached with Senate Leaders
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि सरकार का शटडाउन खत्म होने के करीब है। उन्होंने दावा किया कि व्हाइट हाउस और सीनेट नेताओं के बीच समझौता लगभग तय हो गया है, जिससे अमेरिकी सरकार फिर से कामकाज शुरू कर सकेगी।

विज्ञापन


ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा ऐसा लगता है कि हम शटडाउन के अंत के बहुत करीब हैं। हमने कभी भी कैदियों या अवैध रूप से देश में आने वालों को पैसे देने पर सहमति नहीं दी। डेमोक्रेट्स अब यह समझ चुके हैं और उम्मीद है कि सरकार का शटडाउन जल्द खत्म होगा।
विज्ञापन


शटडाउन खत्म होने के करीब
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, आठ डेमोक्रेटिक सीनेटरों ने रिपब्लिकन नेताओं और व्हाइट हाउस के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत सरकार को दोबारा खोलने और कुछ प्रमुख एजेंसियों को फंडिंग देने पर सहमति बनी है। रिपोर्ट के अनुसार, यह समझौता अमेरिकी इतिहास के सबसे लंबे शटडाउन को समाप्त करेगा और जनवरी तक सरकार को अस्थायी रूप से फंडिंग प्रदान करेगा। रविवार रात को हुई इस डील में सीनेट मेजॉरिटी लीडर जॉन थ्यून, व्हाइट हाउस प्रतिनिधि, और तीन पूर्व गवर्नर जीन शाहीन (न्यू हैम्पशायर), एंगस किंग (मेन) और मैगी हसन (न्यू हैम्पशायर) शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- 'कठिनाइयों का सामना कर रहे ट्रंप': जेलेंस्की-नाटो का नाम लेकर रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति को घेरा, कही ये बात


हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस समझौते में रिपब्लिकन नेताओं की ओर से स्वास्थ्य सब्सिडी बढ़ाने की कोई गारंटी नहीं दी गई है। फिर भी, डेमोक्रेट्स को उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में इस पर समझौता हो सकता है।

सीनेट रविवार रात 8:30 से 9 बजे (ईस्टर्न टाइम) के बीच इस प्रस्ताव पर मतदान कर सकती है। इसके बाद यह बिल हाउस में जाएगा और फिर ट्रंप के हस्ताक्षर के बाद लागू होगा। डेमोक्रेटिक नेताओं ने फिलहाल इस डील पर अपना आधिकारिक रुख नहीं बताया है। हालांकि, कुछ हाउस डेमोक्रेट्स ने इसे ‘असंतोषजनक समझौता’ बताया है। अगर यह डील पास हो जाती है, तो अमेरिकी सरकार कई दिनों के बाद फिर से कामकाज शुरू कर देगी, जिससे लाखों कर्मचारियों और सेवाओं को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed