फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US government barred woman returning from ISIS

अमेरिका ने आईएस में शामिल हुई महिला को वापस लौटने की अनुमति देने से किया इंकार

Thu, 21 Feb 2019 03:56 PM IST
Gaurav Pandey एपी, वाशिंगटन
एपी, वाशिंगटन Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 21 Feb 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
US government barred woman returning from ISIS
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

अमेरिका ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने वाली अलबामा की एक महिला को उसके बेटे के साथ वापस लौटने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। अमेरिका का कहना है कि अब वह अमेरिकी नागरिक नहीं है। महिला के वकील इस फैसले को चुनौती दे रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने एक संक्षिप्त बयान में इस बात का कोई विवरण नहीं दिया कि प्रशासन ने यह फैसला किस प्रकार लिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रीमती होदा मुथाना अमेरिकी नागरिक नहीं है और उन्हें अमेरिका में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। उनके पास कोई कानूनी आधार, वैध पासपोर्ट और अमेरिका की यात्रा करने के लिये वीजा नहीं है। हालांकि महिला के वकील हसन शिबले ने दलील दी कि मुथाना अमेरिका में पैदा हुई थीं और 2014 में इस्लामिक स्टेट में शामिल होने से पहले उनके पास वैध पासपोर्ट था। वकील ने कहा कि हुदा ने आतंकवादी संगठन छोड़ दिया है और वह 18 महीने के अपने बेटे की देखभाल के लिये कानूनी दिक्कतों की परवाह किये बिना घर वापस लौटना चाहती हैं। 
विज्ञापन


मुथाना और उसका बेटा इस समय आईएस छोड़कर भागे दो अन्य लोगों के साथ सीरिया में एक शरणार्थी शिविर में रह रहे हैं। इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ट्वीट किया था कि वह उन्हें प्रवेश नहीं देने के फैसले का समर्थन करते हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि मैंने विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ को निर्देश दिया है, और वह पूरी तरह से सहमत हैं कि हुदा को दोबारा देश में प्रवेश नहीं दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed