फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US, G7 allies warn Iran to deal to provide Russia ballistic missiles or face new sanctions

Russia-Ukraine War: 'अगर रूस को बैलिस्टिक मिसाइलें दीं तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे', G-7 देशों की ईरान को चेतावनी

Fri, 15 Mar 2024 10:17 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 15 Mar 2024 10:17 PM IST
सार

Russia-Ukraine War: जी-7 देशों ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसने यूक्रेन के साथ युद्ध के लिए रूस को बैलिस्टिक मिसाइलें दीं तों प्रमुख अर्थव्यवस्था वाले पश्चिमी देश उस पर नए प्रतिबंध लगा सकते हैं।  

विज्ञापन
US, G7 allies warn Iran to deal to provide Russia ballistic missiles or face new sanctions
ईरान और अमेरिका - फोटो : एजेंसी (फाइल)

विस्तार

अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने शुक्रवार को ईरान को चेतावनी दी। वॉशिंगटन ने कहा कि अगर तेहरान यूक्रेन के साथ युद्ध के लिए रूस को बैलिस्टिक मिसाइलें देने की योजना पर आगे बढ़ता है, तो प्रमुख अर्थव्यवस्था वाले पश्चिमी देश उस पर नए प्रतिबंध लगाएंगे।  

विज्ञापन

बाइडन प्रशासन महीनों से चेतावनी देता रहा है कि रूस ईरान से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों की मांग कर रहा है। मॉस्को अपनी हथियारों की घटती आपूर्ति को फिर से पूरी करने के लिए संघर्ष कर रहा है। अमेरिका ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि मिसाइलें ईरान से रूस भेजी गई हैं या नहीं। लेकिन अमेरिकी अधिकारी उन अधिकारियों के बयानों से चिंतित हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि जल्द दोनों देशों के बीच एक सौदा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सात देशों का एक समूह ईरान को रूस के लिए उड़ान भरने से रोकने के लिए कदम उठाने पर विचार कर रहा है। जी-7 समूह के नेताओं ने एक बयान में कहा, अगर ईरान बैलिस्टिक मिसाइल या उससे जुड़ी तकनीक रूस को मुहैया कराता है तो हम तेजी से मिलकर जवाब देने के लिए तैयार हैं, जिसमें ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाना शामिल है। 

विज्ञापन

ईरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने पिछले महीने कहा था कि उस पर बैलिस्टिक मिसाइल की बिक्री रोकने का कोई कानूनी प्रतिबंध नहीं है, लेकिन वह रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए हथियारों के लेनदेन से दूरी बनाने के लिए नैतिक रूप से बाध्य है। अमेरिका और यूरोप पहले से ही व्यापारिक, वित्तीय, उर्जा, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों तक पहुंच को सीमित करने के लिए ईरान के खिलाफ व्यापक प्रतिबंध लगाते रहे हैं।

बाइडन प्रशासन ने जनवरी में कहा था कि अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने पुष्टि की है कि रूस-ईरान का सौदा पूरा नहीं हुआ। लेकिन वे चिंतित हैं कि ईरान से मिसाइलों को हासिल करन के लिए रूस बातचीत के लिए आगे बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed