{"_id":"68266d9261eee50c3400fbd6","slug":"us-frog-embryos-smuggling-russian-kseniia-petrova-researcher-at-harvard-20-years-prison-with-fine-possible-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में मेंढक भ्रूण तस्करी: रूस की महिला वैज्ञानिक पर गंभीर आरोप; 20 साल की जेल, ₹2.13 करोड़ जुर्माना संभव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में मेंढक भ्रूण तस्करी: रूस की महिला वैज्ञानिक पर गंभीर आरोप; 20 साल की जेल, ₹2.13 करोड़ जुर्माना संभव
Fri, 16 May 2025 04:11 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोनरो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोनरो
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Fri, 16 May 2025 04:11 AM IST
सार
रूसी मूल की वैज्ञानिक और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की शोधकर्ता केसेनिया पेट्रोवा पर अमेरिका में मेंढक भ्रूण के नमूने तस्करी कर लाने का आरोप लगाया है। अगर पेट्रोवा को दोषी ठहराया जाता है, तो उन्हें 20 साल की जेल और 250,000 डॉलर (लगभग 2.13 करोड़ रुपये) तक का जुर्माना हो सकता है।
विज्ञापन
US Flag
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूसी मूल की वैज्ञानिक और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की शोधकर्ता केसेनिया पेट्रोवा पर अमेरिका में मेंढक भ्रूण की तस्करी करने का आरोप लगा है। उनके वकील ने बृहस्पतिवार को अदालत से अपील की कि पेट्रोवा को लुइसियाना के हिरासत केंद्र से वापस मैसाचुसेट्स लाया जाए, जहां तीन महीने पहले उन पर केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
30 वर्षीय पेट्रोवा को पहले से ही निर्वासन का सामना करना पड़ रहा है। संघीय जिला न्यायालय के न्यायाधीश द्वारा बुधवार को पेट्रोवा की रिहाई पर सुनवाई की गई, जिसके बाद उन पर अमेरिका में मेंढक भ्रूण के नमूने तस्करी से लाने का आरोप लगाया गया। लुइसियाना के न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान आरोपों पर विचार किया।
विज्ञापन
पेट्रोवा के वकील ने मैसाचुसेट्स में स्थानांतरण की अपील की
पेट्रोवा के वकील ग्रेगरी रोमानोव्स्की ने कहा कि हमने पेट्रोवा के मैसाचुसेट्स में स्थानांतरण का अनुरोध किया है, जहां शिकायत दर्ज की गई थी। हमें उम्मीद है कि संघीय अधिकारी अगले कुछ सप्ताह में पेट्रोवा को मैसाचुसेट्स स्थानांतरित कर देंगे। बता दें कि अगर पेट्रोवा को दोषी ठहराया जाता है, तो उन्हें 20 साल की जेल और 250,000 डॉलर (लगभग 2.13 करोड़ रुपये) तक का जुर्माना हो सकता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: US-Iran Nuclear Deal: 'ईरान परमाणु समझौते की शर्तों पर कुछ हद तक सहमत', ट्रंप ने कहा- उसके पास दो ही विकल्प
बोस्टन हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने की पूछताछ
पेट्रोवा फ्रांस में छुट्टियां मना रही थीं। वह वहां मेंढक भ्रूण के अति सूक्ष्म भागों को जोड़ने में विशेषज्ञता वाली एक प्रयोगशाला में रुकीं। इस दौरान पेट्रोवा ने शोध के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मेंढक भ्रूण के नमूने लिए। जब वह अमेरिका के बोस्टन लोगान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं, तो यूएस सीमा शुल्क के अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया और नमूनों के बारे में पूछताछ की।
पूछताछ के बाद अधिकारियों ने रद्द किया वीजा
पेट्रोवा ने पिछले महीने दिए एक साक्षात्कार में बताया कि उन्हें नहीं पता था कि ये चीजें कस्टम में घोषित करनी होती हैं। उन्होंने कुछ भी छिपाने की कोशिश नहीं की थी। पूछताछ के बाद, अधिकारियों ने पेट्रोवा को बताया कि उनका वीजा रद्द कर दिया गया है। पेट्रोवा के वकील रोमानोव्स्की ने कहा कि सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा अधिकारियों के पास उनका वीजा रद्द करने या उन्हें हिरासत में लेने का कोई कानूनी आधार नहीं था। उन्होंने कहा कि पेट्रोवा अमेरिका में कैंसर और बुढ़ापे पर रिसर्च कर रही थीं और उन्हें खतरा मानना गलत है।
ये भी पढ़ें: US-PAK Ties: सीजफायर की आड़ में क्रिप्टो डील, बेटे-दामाद की कंपनी बचाने के लिए पाकिस्तान की पैरवी कर रहे ट्रंप
पेट्रोवा ने अधिकारियों से झूठ बोला: होमलैंड सिक्योरिटी विभाग
होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने एक्स पर एक बयान में कहा कि पेट्रोवा ने अधिकारियों से झूठ बोला था। उन्हें देश में मादक पदार्थ लाने के बाद हिरासत में लिया गया था। अधिकारियों ने आरोप लगाया कि उनके फोन में ऐसे संदेश मिले हैं, जिससे पता चलता है कि पेट्रोवा ने बिना किसी घोषणा के सीमा शुल्क के माध्यम से पदार्थों की तस्करी करने की योजना बनाई थी। वहीं, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह इस मामले पर नजर बनाए हुए है।