फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Fourth body recovered from Baltimore Bridge collapse site news in hindi

US: बाल्टीमोर ब्रिज हादसे मामले में चौथा शव बरामद, पिछले महीने मालवाहक जहाज ने मारी थी टक्कर; FBI कर रही जांच

Tue, 16 Apr 2024 01:36 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरीलैंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरीलैंड Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 16 Apr 2024 01:36 PM IST
सार

एक बयान में बताया गया कि मेरीलैंड पुलिस, एफबीआई और मेरीलैंड परिवहन प्राधिकरण पुलिस ने वाहन के भीतर शव का पता लगाया। की ब्रिज रिस्पॉन्स यूनिफाइड कमांड के अधिकारी ने बताया कि सोमवार को मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया था

विज्ञापन
US Fourth body recovered from Baltimore Bridge collapse site news in hindi
बाल्टीमोर पुल हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में मेरीलैंड के बाल्टीमोर में पिछले महीने डाली नाम का मालवाहक जहाज पुल से टकरा गया था। इस हादसे में पुल पूरी तरह से ढह गया था। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पुल ढहने से मारे गए चौथे व्यक्ति का शव उन्हें मिल गया है। ब्रिज रिस्पॉन्स यूनिफाइड कमांड ने खुलासा किया कि बचाव दलों ने रविवार को घटनास्थल से एक शव बरामद किया। 
विज्ञापन


बाल्टीमोर पुल हादसे में चौथा शव बरामद
परिवार के अनुरोध के बाद अधिकारियों ने मृतक के नाम का खुलासा नहीं किया। मेरीलैंड राज्य पुलिस विभाग के अधीक्षक, कर्नल रोलैंड एल. बटलर जूनियर ने कहा, "हम मृतकों के लिए शोक जताते हैं। हम लोगों को ढूंढने का अभियान जारी रखेंगे, क्योंकि हम मानते हैं कि खोए हुए लोग किसी न किसी के परिवार होंगे।"
विज्ञापन


एक बयान में बताया गया कि मेरीलैंड पुलिस, एफबीआई और मेरीलैंड परिवहन प्राधिकरण पुलिस ने वाहन के भीतर शव का पता लगाया। की ब्रिज रिस्पॉन्स यूनिफाइड कमांड के अधिकारी ने बताया कि सोमवार को मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया था। दो सप्ताह पहले दो अन्य मृतकों का शव ट्रक से बरामद किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले महीने श्रीलंका की तरफ जा रहे मालवाहक जहाज पुल से टकरा गया था। इस हादसे में पुल पर गड्ढों की मरम्मत कर रहे आठ निर्माण श्रमिकों में से छह की नदीं में गिरने से मौत हो गई थी। उस समय मृतकों में से केवल तीन के ही शव मिले थे। तटरक्षक पीड़ितों का शव ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। अमेरिकी मीडिया ने बताया कि एफबीआई ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। एफबीआई ने बताया कि सोमवार को कार्गो जहाज में एजेंट मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed