फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Former President Jimmy Carter wife Rosalynn Carter passed away at 96

US: पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी रोजलिन कार्टर का निधन, विश्व शांति-मानसिक स्वास्थ्य के लिए रहती थीं समर्पित

Mon, 20 Nov 2023 03:38 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 20 Nov 2023 03:38 AM IST
सार

पूर्व राष्ट्रपति और रोजलिन के पति जिमी कार्टर ने कहा कि जब तक रोजलिन इस दुनिया में थीं, मुझे हर वक्त एहसास होता था कि हां ऐसा कोई है, जो मुझे प्यार करता है और हमेशा करेगा।

विज्ञापन
US Former President Jimmy Carter wife Rosalynn Carter passed away at 96
जब पति के साथ भारत आई थीं रोजलिन कार्टर। - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर की पत्नी रोजलिन कार्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 96 वर्ष की उम्र में रविवार को कार्टर का अपने घर में निधन हो गया। कार्टर मानसिक स्वास्थ्य सुधारक और समाजसेवी थीं। अमेरिकी सरकार ने बयान जारी कर निधन की जानकारी दी। 
विज्ञापन


भावुक हो गए पति
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति और रोजलिन के पति जिमी कार्टर ने कहा कि मैंने आज तक जो भी हासिल किया, उसमें रोजलिन मेरे बराबर की अधिकारी है। मैं जब भी कभी निराश हुआ तो उसने ही मुझे प्रोत्साहित किया। मुझे हमेशा सलाह दी। वह मेरी बेहतरीन सलाहकार थी। जब तक रोजलिन इस दुनिया में थीं, मुझे हर वक्त एहसास होता था कि हां ऐसा कोई है, जो मुझे प्यार करता है और हमेशा करेगा। रोजलिन ने हमेशा मेरा समर्थन किया।
विज्ञापन


हर परिस्थितियों में दोनों रहे साथ
रोजलिन की संस्था कार्टर सेंटर ने बताया कि पिछले साल मई में पता चला की उन्हें डिमेशिया नाम की बीमारी है। उनका खूब इलाज कराया गया। इसके बाद फरवरी में उनके पति ने उनका इलाज घर में ही कराना शुरू कर दिया। बता दें, जिमी के कार्यकाल के दौरान इस्राइल और मिस्र के बीच शांति समझौता हुआ था, जो उस दौरान काफी टेढ़ी खीर मानी जाती थी। इस सफलता के लिए वैश्विक पटल पर उनकी खूब सराहना हुई। हालांकि, महंगाई और ईरान संघर्ष के कारण उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। परिस्थितियां कैसी भी रही हों, रोजलिन हमेशा अपने पति के साथ खड़ीं रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित
बता दें, कार्टर दंपती ने विश्व शांति और मानवाधिकारों के प्रति काम करने के लिए एक सगंठन की स्थापना की, जिसका नाम कार्टर सेंटर है। दंपती ने चुनाव हारने के बाद, क्यूबा, सूडान और उत्तर कोरिया का दौरा किया था। 2002 में शांति के लिए जिमी कार्टर को नोबेल पुरस्कार से भी नवाजा गया था। 1999 में तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने कार्टर दंपती को अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया था। क्लिंटन ने कहा था कि इन्होंने दुनिया के किसी अन्य जोड़े से कहीं अधिक शांति के लिए काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed