फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Former President Donald Trump weighed in on the controversy surrounding a doctored photo of Kate Middleton

Donald Trump: 'इस मामूली एडिटिंग पर हंगामा क्यों?' केट मिडलटन की तस्वीर को लेकर जारी विवाद पर ट्रंप की चुटकी

Thu, 21 Mar 2024 09:15 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 21 Mar 2024 09:15 AM IST
सार

मीडिया को साक्षात्कार देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इसमे कोई बड़ी बात नहीं होनी चाहिए, क्योंकि हर कोई तस्वीरों के साथ एडिटिंग करते हैं। ट्रंप ने आगे बताया कि उन्होंने इस पर गौर किया है, इसमें केवल एडिटिंग की गई है। 

विज्ञापन
US Former President Donald Trump weighed in on the controversy surrounding a doctored photo of Kate Middleton
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई मामले पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि वेल्स की राजकुमारी ने वही किया जो सब करते हैं। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। 
विज्ञापन


ट्रंप ने ली चुटकी
मीडिया को साक्षात्कार देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "इसमे कोई बड़ी बात नहीं होनी चाहिए, क्योंकि हर कोई तस्वीरों के साथ एडिटिंग करते हैं। आप फिल्मी अमिनेताओं को देखते हैं और उनसे मिलते हैं। उन्हें देखते ही आप यह सोचते हैं कि क्या तस्वीर में यही व्यक्ति है। मैंने वास्तव में उस पर गौर किया और इसमे बहुत ही मामूली एडिटिंग की गई थी। मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस पर इतना हंगामा क्यों हो रहा?"
विज्ञापन


क्या था पूरा मामला
बता दें कि पेट की सर्जरी के बाद मदर्स डे पर वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन की पहली तस्वीर सामने आई थी। इस तस्वीर में राजकुमारी केट मिडलटन मुस्कुराती हुईं नजर आ रही हैं। तस्वीर में केट के तीनों बच्चे जॉर्ज, चार्लेट और लुइस भी थे। उनकी ये तस्वीर उनके पति प्रिंस विलियम ने ही क्लिक किया था। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था, 'बीते दो महीनों में आपकी दुआओं और समर्थन के लिए धन्यवाद। सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं।' हालांकि, बात में इस तस्वीर को अपने प्लेटफॉर्म से हटाते हुए न्यूज एजेंसियों ने बताया है कि ऐसा लगता है कि तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, तस्वीर में केट की बांहे नहीं दिख रही थीं। उनकी उंगलियों में अंगूठी भी नहीं था और उनकी बांहे असामान्य तौर पर फैली दिखाई दे रही थी। पेट की सर्जरी के बाद से ही केट मिडलटन सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखाई दी हैं और इसी वजह से उनकी सेहत को लेकर चिंताएं उभरी हैं। हलांकि, इस पर प्रिंस विलियम ने यह माना कि केट की तस्वीर में एडिटिंग की गई थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed