फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US former nsa mcmaster claim India open to unprecedented cooperation with US because of Chinese aggression

US: 'चीनी आक्रामकता के कारण भारत, अमेरिका के साथ सहयोग के लिए तैयार, लेकिन...', पूर्व NSA का बड़ा दावा

Thu, 29 Aug 2024 10:45 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 29 Aug 2024 10:45 AM IST
सार

एच आर मैकमास्टर ने लिखा कि 'ट्रंप प्रशासन द्वारा एनएसए पद से हटाए जाने से एक दिन पहले, मैं अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल से क्वार्टर 13, फोर्ट मैकनेयर में डिनर के लिए मिला था....'

विज्ञापन
US former nsa mcmaster claim India open to unprecedented cooperation with US because of Chinese aggression
एच आर मैकमास्टर - फोटो : एक्स/एचआर मैकमास्टर

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एच आर मैकमास्टर ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार चीनी आक्रामकता के कारण अमेरिका के साथ 'अभूतपूर्व' सहयोग के लिए तैयार है, लेकिन साथ ही साथ उसे फंसने और कुछ चीजें छोड़ने का भी डर है। मैकमास्टर ने अपनी नई किताब 'एट वॉर विद अवरसेल्व्स' में यह दावा किया है। एच आर मैकमास्टर ने ट्रंप प्रशासन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दी थी। 
विज्ञापन


मैकमास्टर ने डोभाल के साथ मुलाकात का किया जिक्र
एच आर मैकमास्टर ने लिखा कि 'ट्रंप प्रशासन द्वारा एनएसए पद से हटाए जाने से एक दिन पहले, मैं अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल से क्वार्टर 13, फोर्ट मैकनेयर में डिनर के लिए मिला था। डिनर के बाद टहलते हुए डोभाल ने धीमे से कहा कि 'हम कब तक साथ काम करेंगे?' सीधे जवाब दिए बिना, मैंने उनके सामने विश्वास जताया कि यह जारी रहेगा।' मैकमास्टर ने लिखा कि 'डोभाल ने पूछा कि आपके जाने के बाद अफगानिस्तान में क्या होगा?' इस पर मैंने ट्रंप की दक्षिण एशिया नीति का जिक्र किया, लेकिन मेरी प्रतिक्रिया आश्वस्त करने वाली नहीं थी।' मैकमास्टर ने लिखा कि 'ट्रंप अपरंपरागत और आवेगी थे। कभी-कभी वे आवेग में सही फैसले करते थे तो कभी-कभी ये बहुत अच्छा नहीं होता था।'
विज्ञापन


मैकमास्टर ने भारत दौरे का किया जिक्र
मैकमास्टर ने अपनी किताब में साल 2017 में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत की अपनी यात्रा का विस्तृत विवरण दिया। जिसमें उन्होंने भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तत्कालीन विदेश सचिव और मौजूदा विदेश मंत्री एस जयशंकर, और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात के बारे में बताया। मैकमास्टर ने लिखा कि 'हमने अफगानिस्तान में युद्ध और परमाणु संपन्न पाकिस्तान से भारत को खतरे के बारे में बात की, लेकिन जयशंकर और डोभाल ने मुख्य रूप से चीन की आक्रामकता के बारे में बात की। शी जिनपिंग की आक्रामकता के कारण दोनों लोग अभूतपूर्व सहयोग के लिए तैयार थे, लेकिन भारत को उन प्रतिस्पर्धाओं में फंसने का भी डर था, जिनसे वह बचना चाहता है। साथ ही भारत को अमेरिका के दक्षिण एशिया में कम ध्यान देने और यहां अमेरिकी नीति की अस्पष्टता को लेकर भी चिंता थी। शीत युद्ध के दौरान गुटनिरपेक्ष आंदोलन ने भारत के नेतृत्व के हिचकिचाहट भरे व्यवहार को जन्म दिया था, विशेष रूप से रूस के साथ, जो भारत के लिए हथियारों और तेल का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।'  
विज्ञापन
विज्ञापन


मैकमास्टर के अनुसार, 'भारत की अपनी यात्रा के अंतिम दिन, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। पीएम मोदी ने हमारा गर्मजोशी से स्वागत किया। यह स्पष्ट था कि हमारे संबंधों को गहरा करना और विस्तारित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। साथ ही उन्होंने चीन की आक्रामकता को लेकर भी चिंता व्यक्त की।' 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed