{"_id":"5fa3114c8ebc3e1a242d2fe7","slug":"us-formally-separated-from-the-paris-climate-agreement-amid-presidential-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति चुनाव के बीच अमेरिका पेरिस जलवायु समझौते से औपचारिक रूप से हुआ अलग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
राष्ट्रपति चुनाव के बीच अमेरिका पेरिस जलवायु समझौते से औपचारिक रूप से हुआ अलग
Thu, 05 Nov 2020 02:08 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 05 Nov 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति चुनाव के बीच अमेरिका पेरिस जलवायु समझौते से बुधवार को औपचारिक रूप से अलग हो गया। राष्ट्रपति ट्रंप ने 2017 ने ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती से संबंधित इस ऐतिहासिक करार से अमेरिका को अलग करने की अपनी इच्छा जाहिर की थी।
विज्ञापन
ट्रंप प्रशासन ने पिछले साल संयुक्त राष्ट्र को औपचारिक रूप से इस संबंध में अधिसूचित किया था। अनिवार्य एक साल की प्रतीक्षा अवधि पूरा होने पर अमेरिका इस समझौते से बाहर आ गया। इस ऐतिहासिक करार में धरती के बढ़ते तापमान को दो डिग्री के नीचे रखने की व्यवस्था पर बल दिया गया है।
विज्ञापन
यह एक ऐसा आंकड़ा है, जिसके संबंध में जलवायु जानकारों का मानना है कि अगर तापमान इससे ऊपर गया तो विनाशकारी परिणाम होंगे। अमेरिका पेरिस जलवायु संधि से निकलने वाला एक मात्र देश है। हालांकि, वह अब भी जलवायु पर अपनी राय रख सकता है, लेकिन अब उसकी स्थिति बस एक ‘पर्यवेक्षक’ की होगी।
विज्ञापन
ट्रंप ने कई बार पेरिस समझौते की आलोचना की थी और इसे आर्थिक रूप से नुकसानदेह बताया था। उन्होंने दावा किया था कि इससे 2025 तक अमेरिका में 25 लाख नौकरियां चली जाएंगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा था कि इससे चीन और भारत जैसे बड़े कार्बन उत्सर्जन वाले देशों को बड़ी छूट मिल जाएगी।