फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US experts said Russian President Vladimir Putin is intent on prolonging the Ukraine crisis as of now raising donbass genocide issue

दोनबास पर रार: यूक्रेन पर रूसी हमले की आशंका को क्यों इतनी गंभीरता से ले रहा है अमेरिका?

Sat, 19 Feb 2022 08:00 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 19 Feb 2022 08:00 PM IST
सार

रूस दोनबास की स्थिति को लगातार चर्चा में रखे हुए है। इस बारे में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा है कि रूस ऐसी बातें यूक्रेन पर हमला करने का बहाना तैयार करने के लिए कह रहा है। अमेरिकी विश्लेषकों ने ध्यान दिलाया है कि दोनबास को लेकर पुतिन की शिकायतें नई नहीं हैं...

विज्ञापन
US experts said Russian President Vladimir Putin is intent on prolonging the Ukraine crisis as of now raising donbass genocide issue
यूक्रेन का नक्शा - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

अमेरिकी विशेषज्ञ इस निष्कर्ष पर हैं कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन संकट को लंबा खींचने पर आमादा हैं। यहां के सुरक्षा और सैन्य हलकों की समझ है कि पुतिन समस्या का कूटनीतिक समाधान निकालने की इच्छा जरूरत जता रहे हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने युद्ध की तैयारी भी जारी रखी है। यानी उन्होंने अपने सारे विकल्प खुले रखे हैं।

विज्ञापन


अमेरिका में पुतिन की इस टिप्पणी को बेहद गंभीरता से लिया गया है कि यूक्रेन के दोनबास इलाके में नरसंहार हो रहा है। पुतिन ने ये बात तब भी कही थी, जब उन्होंने जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज के साथ एक साझा प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया था। तब शोल्ज को यह कहना पड़ा था कि दोनबास की स्थिति के लिए इस शब्द का इस्तेमाल सही नहीं है। लेकिन उसके बाद रूसी अधिकारियों ने कई बार दोनबास में जारी हालत के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन

दोनबास पर रूस का यूक्रेन पर बड़ा आरोप

रूस दोनबास की स्थिति को लगातार चर्चा में रखे हुए है। इस बारे में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा है कि रूस ऐसी बातें यूक्रेन पर हमला करने का बहाना तैयार करने के लिए कह रहा है। अमेरिकी विश्लेषकों ने ध्यान दिलाया है कि दोनबास को लेकर पुतिन की शिकायतें नई नहीं हैं। दोनबास इलाके में रूसी मूल के और रूसी भाषा बोलने वाले लोगों की बहुसंख्या है। रूस का आरोप है कि यूक्रेन की सरकार उनका दमन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन की वेबसाइट पर छपे एक विश्लेषण में कहा गया है कि अब पुतिन इस बात को यह संदेश देने के लिए दोहरा रहे हैं कि दोनबास की आबादी के प्रति उनकी जिम्मेदारी है। वे उनकी रक्षा करने के लिए वचनबद्ध हैं। इस टिप्पणी में ध्यान दिलाया गया है कि 2008 में पुतिन ने जॉर्जिया पर भी आरोप लगाया था कि वह दक्षिण ओसेतिया इलाके में नरसंहार कर रहा है। इसी को बहाना बना कर रूस ने वहां हमला किया और दक्षिण ओसेतिया के जॉर्जिया से अलगाव में मददगार बना।

दोनबास को स्वतंत्र गणराज्य के रूप में मान्यता दे रूस

रूस की एक प्रमुख एजेंसी- इन्वेस्टिगेटिव कमेटी पिछले हफ्ते ही दोनबास में ‘अंधाधुंध गोलाबारी’ के आरोप की जांच शुरू कर चुकी है। उसने कहा है कि ये जांच रूस की आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 356 के प्रथम भाग के तहत की जा रही है। ये धारा असैनिक आबादी के खिलाफ ऐसे व्यवहार से जुड़ी है, जिसका अंतरराष्ट्रीय कानून में निषेध है। अमरिकी टीकाकारों ने इस जांच को दोनबास पर हमला करने की रूस की तैयारी के रूप में देखा है।

इसी हफ्ते कई रूसी सांसदों ने राष्ट्रपति पुतिन से मांग की कि दोनबास को एक स्वतंत्र गणराज्य के रूप में मान्यता दी जाए। अमेरिका में अंदेशा है कि पुतिन सरकार सचमुच ऐसा कदम उठा सकती है। विश्लेषकों ने कहा है कि दोनबास को मान्यता देने के बाद वहां के प्रतिनिधियों की कथित मांग पर रूस अपनी सेना दोनबास क्षेत्र में भेज सकता है।



विश्लेषकों ने ध्यान दिलाया है कि दोनबास क्षेत्र में मौजूद दोनेत्स्क और लुहांस्क इलाकों में बनाई गई स्वंयभू सरकारों को रूस ने अभी तक मान्यता नहीं दी है। लेकिन वहां के नागरिकों को पासपोर्ट जारी करने की शुरुआत पहले ही कर चुका है। इन तमाम कारणों की वजह से ही अमेरिका लगातार यूक्रेन पर रूस के हमले की चेतावनी दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed