फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Epstein ex-girlfriend Ghislaine Maxwell finishes interviews with Justice Department officials

Epstein Case: गिस्लेन ने 100 लोगों से जुड़े सवालों के दिए जवाब, 20 साल की सजा काट रही है एपस्टीन की पूर्व साथी

Sat, 26 Jul 2025 05:16 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 26 Jul 2025 05:16 AM IST
सार

जेफ्री एपस्टीन की पूर्व प्रेमिका गिस्लेन मैक्सवेल ने अमेरिकी न्याय विभाग के साथ डेढ़ दिन तक पूछताछ पूरी की। मैक्सवेल ने लगभग 100 लोगों से जुड़े सवालों का ईमानदारी से जवाब दिया। उनके वकील के मुताबिक, उन्होंने किसी भी सवाल से बचाव नहीं किया और पूरी सच्चाई बताई।

विज्ञापन
US Epstein ex-girlfriend Ghislaine Maxwell finishes interviews with Justice Department officials
अमेरिकी न्याय विभाग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका में इन दिनों जेफ्री एपस्टीन की मौत का मामला लगातार से चर्चा में है। इसी बीच जेफ्री एपस्टीन की पूर्व प्रेमिका और अब जेल में बंद गिस्लेन मैक्सवेल ने अमेरिकी न्याय विभाग के अधिकारियों के साथ लगभग डेढ़ दिन तक चली पूछताछ में करीब 100 लोगों से जुड़े सवालों के जवाब दिए। उनके वकील डेविड ऑस्कर मार्कस ने बताया कि मैक्सवेल ने पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से जवाब दिए, किसी भी सवाल से बचने की कोशिश नहीं की और किसी कानूनी विशेषाधिकार का हवाला नहीं दिया।

विज्ञापन


बता दें कि मैक्सवेल इस समय 20 साल की सजा काट रही हैं और फ्लोरिडा की एक लो-सेक्योरिटी जेल में बंद हैं। उन्हें तीन साल पहले इस आरोप में सजा हुई थी कि उन्होंने करोड़पति जेफ्री एपस्टीन की नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण में मदद की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US Citizenship: अमेरिकी कोर्ट से ट्रंप को फिर बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को खत्म करने की कोशिश पर लगी रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


मैक्सवेल को ट्रंप से उम्मीद
मामले में शुक्रवार को जब उनसे गिस्लेन मैक्सवेल को माफी (पार्डन) देने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। मैक्सवेल के वकील ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से किसी प्रकार की सौदेबाजी नहीं की, लेकिन उम्मीद जताई कि ट्रंप सही और न्यायसंगत फैसला लेंगे। इस बीच, न्याय विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोई एपस्टीन क्लाइंट लिस्ट मौजूद नहीं है, और फिलहाल इससे जुड़ी कोई और जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी।


मैक्सवेल ने दोषसिद्धि के खिलाफ अपील भी की दायर
गिस्लेन मैक्सवेल ने अपने दोषसिद्धि के खिलाफ अपील भी दायर की है, जिसमें दावा किया गया है कि सरकार ने पहले ही यह वादा किया था कि एपस्टीन के किसी भी सहयोगी पर दोबारा केस नहीं चलेगा। ऐसे में यह मामला अभी भी कई सवालों के घेरे में है, खासकर इसलिए क्योंकि इसमें कई चर्चित हस्तियों के नाम जुड़ते रहे हैं, जिनमें राष्ट्रपति, अरबपति और राजघरानों के सदस्य भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:- US: ट्रंप प्रशासन ने स्कूलों को दी राहत, वयस्क शिक्षा और इंग्लिश कोर्स के लिए छह अरब डॉलर की फंडिंग बहाल

मामले में ट्रंप पर भी उठते रहें है सवाल
गौरतलब है कि यह पूछताछ अमेरिका के उप अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांच द्वारा की गई, जो कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस निर्देश के तहत काम कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने अन्य संभावित अपराधियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने और सार्वजनिक करने का आदेश दिया था। हालांकि मामले में ट्रंप पर भी एपस्टीन से पुराने संबंधों को लेकर सवाल उठते रहे हैं। ये अलग बात है कि उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा कि उन्होंने एपस्टीन से बहुत पहले संबंध तोड़ दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed