फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US envoy taking Putin's comments on Ukraine ceasefire proposal to Trump: Kremlin

Russia: पुतिन ने अमेरिकी राजदूत से की मुलाकात, संघर्षविराम प्रस्ताव पर अपना संदेश ट्रंप तक पहुंचाने को कहा

Fri, 14 Mar 2025 07:07 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 14 Mar 2025 07:07 PM IST
सार

Russia: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ ने यूक्रेन में 30-दिन के अस्थायी संघर्षविराम प्रस्ताव पर चर्चा की। पुतिन ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कई मुद्दों पर और अधिक स्पष्टीकरण की जरूरत है। 

विज्ञापन
US envoy taking Putin's comments on Ukraine ceasefire proposal to Trump: Kremlin
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात की। दोनों ने यूक्रेन युद्ध में तीस दिनों के अस्थायी संघर्षविराम के अमेरिका के प्रस्ताव पर चर्चा की। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि पुतिन ने विटकॉफ से वॉशिंगटन जाकर अपनी अपनी बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक पहुंचाने को कहा। 

विज्ञापन

 
पुतिन ने इस प्रस्ताव का सैद्धांतिक रूप से समर्थन किया, लेकिन यह भी कहा कि कई सवालों पर और अधिक स्पष्टीकरण की जरूरत है। तीन साल से जारी युद्ध के चलते यूक्रेन दबाव में है औऱ वह पहले ही इस प्रस्ताव को स्वीकार कर चुका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Zelenskyy vs Putin: 'जंग जारी रखना चाहते हैं पुतिन, बस ट्रंप को यह बताने से डर रहे', जेलेंस्की का पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों का मानना है कि रूसी सेना जंग के मैदान में बढ़त बनाए हुए है। ऐसी स्थिति में पुतिन तुरंत संघर्षविराम के लिए सहमत नहीं होंगे। रूस की सेना को उत्तर कोरिया के सैनिकों का समर्थन मिल रहा है। वे इन इलाकों से यूक्रेनी सेना को पूरी तरह से बाहर निकालने के करीब पहुंच चुके हैं। ट्रंप औऱ पुतिन के बीच फोन पर बातचीत की संभावना है, जिसमं बाकी मुद्दे सुलझाए जा सकते हैं। पेस्कोव ने इसे एक सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा कि दोनों पक्ष इस बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।


इस बीच, अमेरिकी अधिकारी तकनीकी मुद्दों मुद्दों पर चर्चा करने वाले हैं। हालांकि, रूस और यूक्रेन की अलग-अलग मागों के चलते यह प्रक्रिया लंबी हो सकती है। ट्रंप ने पहले चौबीस घंटे में रूस-यूक्रेन युद्ध का समाधान करने की बात कही थी, लेकिन अब उन्होंने छह महीने में शांति की उम्मीद जताई है।

ये भी पढ़ें: Putin Thanks PM Modi: पुतिन ने क्यों की पीएम मोदी और ट्रंप की तारीफ, यूक्रेन से जंग रोकने पर उनका क्या रुख?

इस बीच, मॉस्को के मेयर ने बताया कि शुक्रवार को यूक्रेन के चार ड्रोन ने रूसी राजधानी पर हमला किया। इनमें से एक ड्रोन ने क्रेमलिन के पास एक इमारत की छत को नुकसान पहुंचाया, जबकि अन्य के टुकड़े शहर के अलग-अलग हिस्सों में गिरे। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed