फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US election results: Donald Trump insists he won election in first tweets after losing to Joe Biden

अभी तक हार मानने को तैयार नहीं ट्रंप, कहा- मुझे मिले सात करोड़ से ज्यादा वैध वोट

Sun, 08 Nov 2020 09:10 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 08 Nov 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
US election results: Donald Trump insists he won election in first tweets after losing to Joe Biden
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडन को जीत मिली है। भारतीय मूल की कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। वहीं, वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव प्रक्रिया में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए खुद की जीत का दावा कर दिया है। 

विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, 'पर्यवेक्षकों को काउंटिंग रूम में घुसने की इजाजत नहीं दी गई। मैंने चुनाव जीता है। मुझे 7 करोड़ 10 लाख वोट मिले हैं। सबसे बुरी बात यह है कि पर्यवेक्षकों को काउंटिंग रूम देखने की इजाजत नहीं दी गई। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। बड़ी संख्या में मेल इन बैलेट्स को लोगों तक पहुंचाया गया, जबकि उन्होंने यह नहीं मांगा था।' 
विज्ञापन

 


हालांकि, ट्विटर ने ट्रंप के ट्वीट के नीचे एक बयान लगाकर उसकी वैधता को चुनौती दी है। ट्विटर ने अपने बयान में कहा है, 'चुनावी धोखाधड़ी के बारे में यह दावा विवादित है।' वहीं, एक अन्य ट्वीट में ट्रंप ने कहा, '7 करोड़ 10 लाख वैध वोट। अमेरिकी इतिहास में मौजूदा राष्ट्रपति को मिलने वाला सबसे अधिक वोट।'
 

दरअसल, रिपब्लिकन पार्टी ने आरोप लगाया था कि बड़ी संख्या मेल इन बैलेट्स निर्धारित समय आठ बजे के बाद आए। ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी से आते हैं। पार्टी ने कहा, नियमों के मुताबिक वोटों की गिनती का समय समाप्त हो चुका था। इसलिए इनकी गिनती नहीं होनी चाहिए थी। 

यह भी पढ़ें: बाइडन ने जीत को बताया अमेरिका की विजय, कहा- देश को बाटूंगा नहीं, बल्कि जोडूंगा 


वहीं, रिपब्लिकन के इस दावे को लेकर पेंसिलवानिया की एक अदालत ने कहा था कि अगर किसी बैलेट को चुनाव के दिन से पहले भेजा गया है तो अगर वो वोट चुनाव के दिन यानी कि 3 नवंबर के 3 दिन बाद भी मिलता है तो उसकी गिनती की जा सकती है।  

इससे पहले, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन को गलत तरीके से राष्ट्रपति पद का दावा करने के खिलाफ चेतावनी दी। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, जो बाइडन को राष्ट्रपति के कार्यालय पर गलत दावा नहीं करना चाहिए। मैं भी वह दावा कर सकता था। कानूनी कार्यवाही अभी शुरू हो रही है। 

बता दें कि अमेरिका में 46वें राष्ट्रपति के चयन के लिए हुए चुनाव का परिणाम आ गया है। जो बाइडन अमेरिका के अगले राष्ट्रपति चुने गए हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से बाइडन ने 290 इलेक्टोरल वोट हासिल किए वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को 214 वोट मिले। इसी के साथ ही तीन नवंबर को चुनाव के बाद शुरू हुई गहमागहमी समाप्त हो गई और अमेरिका के इस चुनावी नाटक का पटाक्षेप हो गया।  

भारतीय मूल की कमला हैरिस ने भी इस चुनाव में जीत के साथ इतिहास रच दिया है। वो पहली ऐसी महिला हैं जो अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद पर आसीन होंगी। भारत के लिए भी गर्व की बात है कि भारतीय मूल की एक महिला अमेरिकी उपराष्ट्रपति का पद संभालेंगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed