फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us election, Joe Biden is the projected winner of the 2020 presidential election and People celebrated the victory

अमेरिका: जो बाइडन की जीत की खुशी मनाने सड़कों पर उतरे समर्थक, हर तरफ जश्न

Sun, 08 Nov 2020 07:48 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 08 Nov 2020 07:48 AM IST
विज्ञापन
us election, Joe Biden is the projected winner of the 2020 presidential election and People celebrated the victory
People celebrate the victory of Joe Biden - फोटो : ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने बाद आज जो बाइडन ने अमेरिकी जनता को संबोधित किया। बाइडन ने कहा कि इस देश के लोगों ने बात की है, उन्होंने हमें एक स्पष्ट जीत दी है। यह जीत पूरे देश की जनता की जीत है। हम राष्ट्र के इतिहास में राष्ट्रपति चुनाव में अब तक के सबसे अधिक वोट सात करोड़ 40 लाख से जीते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं ऐसा राष्ट्रपति बनने की शपथ लेता हूं कि लोगों को बांटा नहीं जाएगा बल्कि एक रखा जाएगा। ऐसा राष्ट्रपति जो राज्यों को लाल या नीला राज्य न मानता हो। 
विज्ञापन

 

कमला हैरिस का संबोधन
वहीं, उपराष्ट्रपति चुनी गईं कमला हैरिस ने अपने संबोधन में कहा- लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष की जरूरत होती है, ये बलिदान मांगता है लेकिन बाद में खुशी और समृद्धि ही मिलती है। क्योंकि हमारे पास बेहतर भविष्य के निर्माण की शक्ति है। 

कमला हैरिस ने कहा, मैं उस महिला की शुक्रगुजार हूं जो आज यहां मौजूद हैं, मेरी मां, श्यामला गोपालन हैरिस। जब वह 19 साल की उम्र में भारत से यहां आईं, उन्होंने ऐसे पल के बारे में नहीं सोचा होगा। लेकिन उन्होंने गहराई से भरोसा किया था कि अमेरिका में ऐसा होना संभव है। 
 

हर तरफ जश्न
वहीं, जो बाइडन के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद अमेरिका में जश्न का माहौल है। उनकी जीत का औपचारिक एलान होते ही उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए और बाइडन की जीत पर खुलकर खुशी जाहिर की। वाशिंगटन में लोग जगह-जगह इकठ्ठे होकर बाइडन की जीत का जश्न मना रहे हैं। कई दिनों तक चली ऊहापोह की स्थिति के बाद बाइडन को विजेता घोषित किया गया है।  





डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब जो बाइडन अमेरिका के राष्ट्रपति की गद्दी संभालेंगे। ट्रंप को हराने के बाद जो बाइडन सबसे शक्तिशाली देश के 46वें राष्ट्रपति बन गए हैं। बाइडन अगले साल 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

जो बाइडन की जीत के बाद वाशिंगटन डीसी की सड़कों पर जश्न जारी है। लोग लगातार तालियां बजाकर और डांस करके जीत की खुशी मना रहे हैं।
 
न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर लोग इकठ्ठा हुए, यहां लोगों ने जो बाइडन के समर्थन में पोस्टर लहराए। अमेरिका में लोग लगातार सड़कों पर जश्न मना रहे हैं।
 

ट्विटर प्रोफाइल पर लिखा ‘निर्वाचित राष्ट्रपति’

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में प्रमुख मीडिया प्रतिष्ठानों द्वारा विजेता घोषित करने के कुछ ही मिनटों बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडन ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल पर ‘निर्वाचित राष्ट्रपति’ लिखा। बाइडन ने ट्विटर पर प्रोफाइल में लिखा, ‘‘निर्वाचित राष्ट्रपति’’। इससे पहले उनकी प्रोफाइल पर उनका परिचय सीनेटर और पूर्व उप राष्ट्रपति के तौर पर दिया गया था। उनकी वेबसाइट पर भी तुरंत लिखा आया-‘सभी अमेरिकियों का राष्ट्रपति’।

बाइडेन 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। बाइडेन ने ट्वीट किया, अमेरिका, आपने हमारे महान देश का नेतृत्व करने के लिए मुझे चुना, इससे मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आगे का काम मुश्किल जरूर है लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं, मैं सभी अमेरिकियों का राष्ट्रपति बनूंगा-भले ही आपने मुझे अपना मत दिया हो या नहीं। आपने मुझमें जो भरोसा जताया है, मैं उसे कायम रखूंगा। 

बाइडन ने मारी बाजी

अमेरिका में 46वें राष्ट्रपति के चयन के लिए हुए चुनाव का परिणाम आ गया है। जो बाइडन यानी जोसेफ आर बाइडन जूनियर संयुक्त राज्य अमेरिका के अगले राष्ट्रपति चुने गए हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से बाइडन ने 290 इलेक्टोरल वोट हासिल किए।


वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को 214 वोट मिले। इसी के साथ ही तीन नवंबर को चुनाव के बाद शुरू हुई गहमागहमी समाप्त हो गई और अमेरिका के इस चुनावी नाटक का पटाक्षेप हो गया।  

जीत के बाद बाइडन ने कहा- अमेरिकी जनता ने मुझ पर और कमला हैरिस पर जो भरोसा जताया है उससे मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। तमाम मुश्किलों के बावजूद रिकॉर्ड संख्या में अमेरिकियों ने मतदान किया था। एक बार फिर साबित हुआ कि अमेरिका के दिल में लोकतंत्र गहरा बसा हुआ है। 

भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों में भी जोश 
भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक शनिवार को राष्ट्रपति पद के चुनावों का परिणाम सामने आने के बाद जोश से भरे दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि वे जो बाइडन के अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचन के बाद बेहद रोमांचित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बाइडन की उपराष्ट्रपति बनीं सीनेटर कमला हैरिस की जीत को अपने समुदाय के लिए सपना सच होने जैसा करार दिया।

बाइडन-हैरिस ने निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उप राष्ट्रपति माइक पेंस को एक कड़ी लड़ाई वाले चुनाव में हराया, जिसमें रिकॉर्ड संख्या में अमेरिकी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed