फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Election Result 2020: US President Announces New President Just Few Thousand Votes Away

US Election Results 2020: अमेरिका में नए राष्ट्रपति का एलान बस कुछ हजार वोट दूर

Fri, 06 Nov 2020 11:55 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 06 Nov 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
US President Election Result 2020: US President Announces New President Just Few Thousand Votes Away
US election trump & biden - फोटो : अमर उजाला

Election Result In US 2020: रणनीतिक रूप से अहम कुछ राज्यों में कुछ हजार वोटों की गिनती के साथ ही नए अमेरिकी राष्ट्रपति का नाम तय हो जाएगा। इन राज्यों में डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बाइडन और राष्ट्रपति व रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच मामूली मतों का ही अंतर होने से इन राज्यों में मतों की गिनती महत्वपूर्ण हो गई है। 20 वोट वाले पेंसिल्वेनिया इनमें सबसे अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


पेंसिल्वेनिया: 28 हजार वोट गिनने बाकी 
बस काउंटी में 28,000 मतों की गणना बाकी है। 3.56 लाख वोट गिने गए हैं। इनमें से इनमें से 1,77019 वोट बिडेन और 173467 वोट ट्रंप को मिले। फिलाडेल्फिया काउंटी में डाक से आए 1.40 लाख मतों की गणना बाकी है। चुनाव आयुक्त लीजा डीले का अनुमान है कि कुल 3.50 लाख डाक मतपत्र यहां पहुंच सकते हैं। उधर जॉर्जिया में 50 हजार और एरिजोना में करीब 80 हजार मतों की गिनती होनी है। 
विज्ञापन


हथियार लेकर ट्रंप समर्थकों ने एरिजोना के चुनाव केंद्र को घेरा
राइफल और हैंडगन लेकर आए ट्रंप समर्थकों ने बुधवार को एरीजोना के चुनाव केंद्र को घेर लिया। बताया जा रहा है कि इसकी वजह अफवाह थी कि ट्रंप के वोट गिने ही नहीं जा रहे हैं। गुस्साए समर्थकों ने नारेबाजी भी की। हालांकि, क्षेत्रीय अधिकारियों ने इस अफवाह को खारिज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समाचार संस्थानों ने 11 इलेक्टोरल वोट रखने वाले एरिजोना में बिडेन को जीतता हुआ दिखाया था। वास्तविकता में यहां कांटे की टक्कर चल रही थी। इसे लेकर कई दक्षिणपंथ समर्थकों ने फॉक्स न्यूज जैसे संस्थानों पर सोशल मीडिया पर कड़ी टिप्पणियां की, जिससे सड़कों पर तनाव बढ़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed