फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Election 2020: Donald Trump once again raised questions on the electoral process

US Election 2020: डोनाल्ड ट्रंप ने उठाए निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल, कहा- 'ये चुराया गया चुनाव है'

Mon, 09 Nov 2020 06:51 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 09 Nov 2020 06:51 AM IST
विज्ञापन
US Election 2020: Donald Trump once again raised questions on the electoral process
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में धोखाधड़ी के अपने आरोपों को रविवार को फिर दोहराया। उन्होंने बिना किसी सबूत के कहा कि वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी की गई थी और चुनाव धोखे से जीता गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने निर्वाचन घोटाले के लगातार आरोप लगाए और बिना सबूत के दावा किया कि वोटिंग मशीनों से छेड़खानी की गई थी। उन्होंने इसे ‘चुराया गया चुनाव’ करार दिया। 

विज्ञापन



ट्रंप ने महत्वपूर्ण राज्यों में मतगणना की वैधता पर बार-बार सवाल हैं उठाए 
ट्रंप लगातार अहम राज्यों में मतगणना की वैधता पर सवाल खड़े करने का प्रयास कर रहे हैं और निराधार दावा किया है कि चुनाव उनसे चुराया जा रहा है। ट्रंप ने रविवार सुबह लगातार कई ट्वीट में कहा, हमारा मानना है ये लोग चोर हैं। बड़े शहरों की मशीनों में गड़बड़ी थी। यह चुराया गया चुनाव है। उन्होंने कहा, ब्रिटेन में ओपिनियन पोल का सटीक अंदाजा लगाने वालों ने रविवार को लिखा है कि यह साफ तौर पर गलत तरीके से जीता गया चुनाव है।
विज्ञापन

यह तो सोचा ही नहीं जा सकता है कि इन राज्यों के कुछ हिस्सों में बाइडन ओबामा की जीत के आंकड़े को भी पार कर जाएं। खैर, इस बात का कहां कोई असर पड़ता है। उन्हें जो चोरी करना था, वह उन्होंने चोरी कर लिया। ट्रंप के सभी ट्वीट रविवार को ट्विटर की तरफ से इस फ्लैग के साथ सार्वजनिक किए गए कि यह राष्ट्रपति द्वारा विवादित दावा है। अपने इतिहास में पहली बार ट्विटर ने किसी राज्य के मुखिया के इतने सारे ट्वीट फ्लैग और सेंसर किए हैं।

ट्रंप ने आरोप लगाते हुए कहा, हमें मतों पर भी गौर करना चाहिए। हम टेबुलेशन स्टेज की बस शुरुआत ही कर रहे हैं। हमें इन आरोपों को भी देखना चाहिए। हम बड़ी संख्या में ऐसे शपथ पत्रों को भी देख रहे हैं कि जिसमें मतदान से संबंधी धोखाधड़ी सामने आई है। इस देश में चुनाव संबंधी समस्याओं का एक लंबा इतिहास है। इससे पहले ट्रंप ने एक ट्वीट में लिखा था, 7 करोड़ 10 लाख वैध मत।

अमेरिकी इतिहास में मौजूदा राष्ट्रपति को मिलने वाला सबसे अधिक वोट। उन्होंने कहा, पेनसिल्वेनिया में आपके पास सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस का आदेश है, जिसमें उन लोगों को कानूनी समयसीमा के बाद मिलने वाले मतों को अलग करने के लिए बाध्य किया गया है। 


एक दिन पहले मुख्य धारा के मीडिया ने ट्रंप के डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन को 3 नवंबर के राष्ट्रपति चुनाव के विजेता के तौर पर पेश किया था। राज्यों की तरफ से अब भी मतों को सत्यापित किया जाना बकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति निर्वाचन प्रक्रिया में मीडिया ही होता है, जो चुनाव पर परंपरागत बुलावा घोषित करता है। इसके बाद ही परिणाम की औपचारिक अधिकृत घोषणा की जाती है।

मीडिया की पुकार मतों के रुझान और पिछले इतिहास पर आधारित होती है। पिछले चुनावों के उलट ट्रंप ने अब तक चुनाव खत्म नहीं माना है। उनका कहना है कि अधिकृत सत्यापित मत गिनती अभी तक घोषित नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed