{"_id":"5f89fb6d8ebc3e9b7d3fe281","slug":"us-drug-smuggling-case-former-mexico-defense-minister-arrested-in-us-for-drug-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग तस्करी को लेकर अमेरिका में मेक्सिको के पूर्व रक्षा मंत्री हुए गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ड्रग तस्करी को लेकर अमेरिका में मेक्सिको के पूर्व रक्षा मंत्री हुए गिरफ्तार
Sat, 17 Oct 2020 01:28 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
जनरल सल्वाडोर सीन फ्यूगोस
- फोटो : BBC
मेक्सिको के शीर्ष राजदूत ने कहा है कि देश के पूर्व रक्षा मंत्री जनरल सल्वाडोर सीन फ्यूगोस को लॉस एंजेलिस में गिरफ्तार कर लिया गया है। फ्यूगोस को ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मेक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो एबरार्ड ने ट्वीट करके बताया कि अमेरिकी राजनयिक क्रिस्टोफर लानडाउ ने उन्हें सीन फ्यूगोस की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
जनरल सीन फ्यूगोस पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप भी लगाए गए
जनरल ने 2012 से 2018 के बीच राष्ट्रपति एनरिक पेटा नीटो के शासनकाल में रक्षा मंत्री के रूप में सेवाएं दी थीं। एबरार्ड ने कहा कि उन्हें लॉस एंजेलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त गिरफ्तार किया गया था, जब वे या तो देश आ रहे थे अथवा देश से बाहर जा रहे थे। इस मामले की जानकारी रखने वाले दो अन्य लोगों ने बताया कि सीन फ्यूगोस को अमेरिका के ड्रग प्रर्वतन प्रशासन की ओर से जारी वारंट के तहत हिरासत में लिया गया था। एक ने बताया कि यह वारंट मनी लॉन्ड्रिंग व ड्रग तस्करी के लिए जारी किया गया था।
विज्ञापन