फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Donald Trump blames joe Biden and Kamala Harris rhetoric for assassination bid news in hindi

US: ट्रंप ने खुद पर हमले का बाइडन-हैरिस पर फोड़ा ठीकरा, कहा- उनके भड़काऊ भाषणों से मुझे निशाना बनाया जा रहा

Tue, 17 Sep 2024 07:47 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 17 Sep 2024 07:47 AM IST
सार

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने दावा किया कि संदिग्ध बंदूकधारी ने डेमोक्रेट्स के भड़काऊ भाषण पर यह हमला किया है। गौरतलब है, पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर जुलाई के बाद यह दूसरी बार हमला किया गया था। 

विज्ञापन
US: Donald Trump blames joe Biden and Kamala Harris rhetoric for assassination bid news in hindi
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले को लेकर गुस्से में हैं। उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर उनकी बयानबाजी के लिए तीखा हमला बोला। ट्रंप ने कहा कि इसी बयानबाजी के कारण सप्ताहांत में दूसरी बार उनकी हत्या करने की कोशिश की गई। 

विज्ञापन


रविवार को हुआ था हमला
रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने दावा किया कि संदिग्ध बंदूकधारी ने डेमोक्रेट्स के भड़काऊ भाषण पर यह हमला किया है। गौरतलब है, पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर जुलाई के बाद यह दूसरी बार हमला किया गया था। संदिग्ध बंदूकधारी रयान वेस्ले राउथ के पास एके-47-शैली की राइफल थी। राउथ मौके से भाग गया था। हालांकि, उसे I-95 पर रोक लिया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


'देश को अंदर और बाहर दोनों से खत्म कर रहे'
बंदूकधारी के बारे में ट्रंप ने कहा, 'उसने बाइडन और हैरिस की बयानबाजी पर विश्वास किया। इसी के चलते उसने मुझपर हमला किया। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के भड़काऊ बयानबाजी के कारण मुझ पर गोली चलाई जा रही है। जबकि मैं वह वो शख्स हूं, जो देश को बचाने जा रहा है और वो लोग वह है, जो देश को अंदर और बाहर दोनों से खत्म कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं एकता में विश्वास करने वाला नेता: ट्रंप
उन्होंने बाइडन और हैरिस के पूर्व बयानों पर भी बात की। ट्रंप ने कहा, 'उन्होंने मुझे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया, जबकि मैं एकता में विश्वास करने वाला नेता हूं। वे लोग इसके उलट हैं। ये वे लोग हैं, जो हमारे देश को बर्बाद करना चाहते हैं। इसे अंदरूनी दुश्मन कहा जाता है। वे असली खतरा हैं।'

इस बीच, डेमोक्रेट्स ने बार-बार तनाव बढ़ाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप को दोषी ठहराया। खासकर छह जनवरी, 2021 को यूएस कैपिटल में दंगे के कारण, उन पर लोकतंत्र के लिए खतरा होने का आरोप लगाया है।

कब हुई घटना?
वेस्ट पाम बीच शेरिफ रिक ब्रैडशॉ ने रविवार को बताया था कि ट्रंप पर गोलीबारी की घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुई। जब सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने गोल्फ कोर्स के पास एक व्यक्ति को एके-47 के साथ देखा। इसके बाद, एजेंटों ने उस पर गोलियां चला दी थीं।

ट्रंप से 300-500 गज की दूरी पर था बंदूकधारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कानून प्रवर्तन अधिकारी ने बताया था कि जब यह घटना हुई उस वक्त बंदूकधारी ट्रंप से 300-500 गज की दूरी पर था। ब्रैडशॉ ने कहा था, 'हमारे पास एक गवाह है, जिसने हमारे पास आकर एके-47 लिए हुए व्यक्ति के बारे में जानकारी दी। गवाह ने बंदूकधारी को झाड़ियों से भागते हुए देखा था और वह काले रंग की निसान गाड़ी में सवार होकर भाग गया था। गवाह ने गाड़ी की एक तस्वीर भी ली थी। बाद में बंदूकधारी को पड़ोस की एक काउंटी से गिरफ्तार कर लिया गया था।'




जुलाई में भी बनाया गया था निशाना
इससे पहले, पेंसिलवेनिया में 14 जुलाई को ट्रंप की रैली के दौरान हुई गोलीबारी हुई थी। इस घटना में एक व्यक्ति की जान गई थी, वहीं दो अन्य लोग घायल हुए थे। हमलावर की पहचान 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में हुई थी, जिसे हमले के तुरंत बाद सीक्रेट सर्विस स्नाइपर्स ने ढेर कर दिया था। हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए थे और गोली उनके कान को छूकर निकल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed