{"_id":"66160d89a5aa8005e70454ac","slug":"us-defence-secy-austin-says-don-t-have-evidence-of-israel-committing-genocide-in-gaza-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'गाजा में नरसंहार को लेकर इस्राइली सेना के खिलाफ सबूत नहीं', हमास से सवाल न पूछने पर अमेरिका का बयान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'गाजा में नरसंहार को लेकर इस्राइली सेना के खिलाफ सबूत नहीं', हमास से सवाल न पूछने पर अमेरिका का बयान
Wed, 10 Apr 2024 09:24 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 10 Apr 2024 09:24 AM IST
सार
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को हमास को जवाबदेह ठहराने में असफल रहने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की आलोचना की। जबकि अमेरिकी रक्षा सचिव ऑस्टिन ने उन दावों से इनकार कर दिया, जिसमें इस्राइल पर गाजा में नरसंहार करने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
Lloyd Austin
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमास-इस्राइल के बीच जल रही जंग को करीब छह महीने से ज्यादा समय हो गया है। फिर भी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक तरफ गाजा पर इस्राइल द्वारा किए जा रहे हमले की कई देश आलोचना कर रहे हैं। वहीं अमेरिका लगातार अपने दोस्त देश का साथ दे रहा है। एक बार फिर अमेरिका ने इस्राइल का बचाव किया है। उसने इस्राइली सेना द्वारा गाजा में नरसंहार किए जाने के आरोपों को खारिज कर दिया है। साथ ही कहा कि इसका कोई सबूत नहीं है।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की आलोचना की
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को हमास को जवाबदेह ठहराने में असफल रहने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की आलोचना की। जबकि अमेरिकी रक्षा सचिव ऑस्टिन ने उन दावों से इनकार कर दिया, जिसमें इस्राइल पर गाजा में नरसंहार करने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
नरसंहार का कोई सबूत नहीं
दोनों अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि इस्राइल को एन्क्लेव में मानवीय स्थिति में सुधार की गारंटी देनी चाहिए। इस दौरान ऑस्टिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के नए बजट अनुरोध के संबंध में अमेरिकी सीनेट सशस्त्र सेवा समिति के समक्ष गवाही में कहा कि हमारे पास नरसंहार का कोई सबूत नहीं है।
विज्ञापन
बता दें, अमेरिका के रक्षा सचिव का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब डेमोक्रेटिक सीनेटर एलिजाबेथ वारेन ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा कर कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय को इस्राइल को नरसंहार का दोषी मानना चाहिए क्योंकि 'पर्याप्त सबूत' हैं।
इस्राइल-हमास के बीच छह माह से जंग जारी
हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइली शहरों पर पांच हजार से ज्यादा रॉकेट दागकर हमले की शुरुआत की थी। इसके बाद हमास के आतंकियों ने इस्राइल में घुसकर लोगों को मौत के घाट उतारा। इसके जवाब में इस्राइल ने हमास आतंकियों के खिलाफ गाजा में ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में गाजा स्थित हमास के ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की गई है, जिससे अधिकतर गाजा खंडहर में तब्दील हो गया है। अब तक इस्राइल और गाजा में कुल मिलाकर 30000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है